Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को शील्ड प्रदान कर किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को राष्ट्रपति भवन में आज भारतीय रेड क्रॉस समिति की वार्षिक आम बैठक के भव्य समारोह के दौरान सम्पूर्ण भारत में दूसरे स्थान पर सर्वाधिक सदस्यता एंव फंडरेजिंग के लिए शील्ड (वर्ष 2021-22 के लिए) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें पहला स्थान उड़ीसा राज्य का रहा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जोकि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रधान हैं। उनकी अध्यक्षता में समिति की वार्षिक आम बैठक के औपचारिक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें 10 से अधिक राज्यों के राज्यपाल उपस्थित रहे। डॉ. मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री भी कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष के तौर पर उपस्थित रहे और उन्होंने आम बैठक के बिजनेस सत्र की अध्यक्षता की।

राज्यपाल हरियाणा को पुरस्कार प्रदान करते समय हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल भी उनके साथ रहे। यह हरियाणा राज्य के लिए गौरव का विषय है कि सम्पूर्ण भारत में यह पुरस्कार हरियाणा रेड क्रॉस के माध्यम से प्राप्त हुआ। बैठक में हरियाणा एवं उड़ीसा राज्य के राज्यपाल ही सम्मानित किए गए। बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा को मिले इस गौरवमय सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और इसकी हरियाणा राज्य शाखा सदैव समाज में पूर्णतया उदारता के साथ मानवता के प्रति समर्पित रहकर जरूरतमंद लोगों  बेसहारा महिलाओं तथा दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की मदद करने में सदैव अग्रणीय रहती है जिसके लिए मैं हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी तथा इससे जुड़े सभी सहयोगियों को भी हार्दिक मुबारकबाद देता हूं।  उन्होंने कहा कि कोविड 2019 जैसी महा आपदा के समय में भी  रेड क्रॉस सोसाइटी ने लोगों की मदद करके उन्हें नवजीवन प्रदान किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी   मुर्मू ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को राष्ट्रपति भवन में अपने कर कमलों से शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया साथ में हरियाणा राज्य रेड क्रॉस के महासचिव  मुकेश अग्रवाल भी रहे। 

Related posts

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के पांच संकाय सदस्यों का अनुसंधान और विकास अनुदान के लिए चयन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीजेएम सुकिर्ती ने किया ओल्डेज होम का औचक निरीक्षण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचायत चुनाव में आज जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए निर्बाध रूप से हुआ मतदान: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x