Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गैंगस्टर पति का भय दिखाकर जबरन वसूली करने की वारदात को अंजाम देने में शामिल गैंगस्टर (अमित डागर) की पत्नी गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : गैंगस्टर पति का खौफ दिखा कर मंडी में रेहड़ी -पटरियों और दुकानदारों से जबरन वसूली करने के मामले में आरोपित महिला को अपराध शाखा-सेक्टर -10 की टीम ने गिरफ्तार किया हैं। ये आरोपित महिला जेल में बंद गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी हैं। इस आरोपित महिला को थाना शिवाजी नगर में दर्ज एक मुकदमा में गिरफ्तार किया गया हैं। इससे पहले भी इस मुकदमे 6 लोगों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 10 मार्च 2022 को प्रबंधक पुलिस थाना शिवाजीनगर, गुरुग्राम को अपने विश्वशनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना जेल में बंद गैंगस्टर कौशल तथा अमित डागर के नाम पर 5-6 व्यक्तियों द्वारा उनका (गैंगस्टर) भय दिखाकर खांडसा मंडी में रेहड़ी/दुकानदारों से 3-4 हजार रुपए अवैध वसूली करने,पॉलिथीन ऊंचे दामों पर बेचने तथा और किसी को पॉलीथिन नही बेचने देने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। इस सम्बन्ध में थाना प्रबन्धक शिवाजी नगर, गुरुग्राम द्वारा सूचनाएं एकत्रित करने तथा अवैध वसूली किए जाने की पुष्टि होने उपरान्त सम्बन्धित धाराओं के तहत थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि अपराध शाखा सेक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम में कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा में अवैध वसूली करने की मुख्य सुत्रधार गैंगस्टर अमित डागर की पत्नी ट्विंकल को गत 14 जुलाई 2023 को भोंडसी से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त आरोपित महिला से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसने खांडसा मंडी में आढ़त का लाइसेंस लिया हुआ है तथा इसी की आड़ में अवैध वसूली करने वाली कमाई को ये अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर कानूनी रूप देते हैं। इससे पहले अवैध वसूली के इस मामले में एनआईए. के द्वारा वांछित व1 लाख के इनामी बदमाश संदीप उर्फ बंदर को दिनांक 23/24 जून 2023 की रात को गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा,सेक्टर-39, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले के कुल 6 आरोपितों को गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related posts

25 फरवरी को आयोजित होने जा रही गुरुग्राम मैराथन बनी अंतरराष्ट्रीय इवेंट: डीसी

Ajit Sinha

शराब बेचने को लेकर हुए विवाद में शूटर उसे जान से मारने के लिए पीछा कर रहा था ,जैसे ही वह शादी के पंडाल निकला तो उसपर गोली चला दी।

Ajit Sinha

सीपी साहब इनकी सुनो:“मेरा बेटा 43 दिन से एक दाना नहीं खाया… क्योंकि गुरुग्राम पुलिस सो रही है और अपहरणकर्ता हँस रहे हैं।”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x