Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनमोल ने बच्चों संग मिलकर ‘गीत सलोने बचपन के’ पुस्तक किया विमोचन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अंतरराष्ट्रीय पिस्टल निशानेबाज अनमोल जैन ने रविवार देर शाम सेक्टर-64 स्थित नव दिव्या अपार्टमेंट में आयोजित एक कार्यक्रम में बाल गीत संग्रह ‘गीत सलोने बचपन के’ नामक पुस्तक का बच्चों संग मिलकर विमोचन किया। इस दौरान पुस्तक के लेखक कवि किशोर कौशल मौजूद थे।
पुस्तक के विमोचन के समय अनमोल जैन के साथ नेहा,यशिका,पवित्रा,शीतल, स्नेहा, दक्ष, दीया आदि शामिल थे। इस दौरान वसु,दीया,दक्ष,ऋतिक और स्नेहा ने किशोर कौशल की कुछ बाल-कविताएं प्रस्तुत की। यह उल्लेखनीय है कि किशोर कुमार कौशल की बाल कविता रंग बिरंगी होली मौलिक शिक्षा विभाग,हरियाणा की कक्षा-2 के पाठ्यक्रम में शामिल है। इस अवसर पर हरियाणा तरंग के संपादक ज्योति संग,वरिष्ठ कवि नवाब केसर, डॉ. एन.डी. तिवारी, डा. श्रुतिकान्त शर्मा व चतुर्भुज शर्मा ने पुस्तक के लेखक कवि को बधाई और शुभकामनाएं दी। कवि के पिता गंगादान निहानिया ने उन्हें शुभाशीष दिया। इस मौके पर कवि नवाब केसर तथा शिक्षिका नीतू गुप्ता ने अपने मधुर गीतों से समा बांध दिया। नेहा गुप्ता ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी में अंकल प्रॉपर्टी कारोबारी राम प्रताप ग्रोवर ने 71 वें जन्म दिवस पर विशाल भंडारे का किया आयोजन।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने जिले में 37 पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से इधर से उधर किए हैं. आप स्वंय लिस्ट पढ़े   

Ajit Sinha

फरीदाबादः भाजपा शासनकाल में अन्य पिछड़ा वर्ग की जमकर अपेक्षा हो रही है, सरकार उनकी जमकर अनदेखी कर रही है, राकेश भड़ाना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x