Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : बाला जी संगठन ने वाल्मीकि जयंती मना कर उनको याद किया और झुग्गी पाठशाला में सफाई अभियान चलाया

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: प्रयास श्री बाला जी संगठन ने वाल्मीकि जयंती मनाकर उनको याद किया और इस अवसर पर झुग्गी पाठशाला में चलाया सफाई अभियान ये विचार संगठन के  अध्यक्ष मनोज मेघनवास ने कहा कि वाल्मीकि के जीवन से बहुत सिखने को मिलता है ।उनका व्यक्तित्व साधारण नही था उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना  जीवन पथ बदल दिया।वाल्मीकि महाकवि ने संस्कृत में महाकाव्य रामायण की रचना की थी।

जिसकी प्रेरणा उन्हें भरमा जी ने दी थी।उन्होंने माता सीता को अपने आश्रम में रखकर उनकी रक्षा की।बाद में राम व सीता के पुत्र लव कुश को ज्ञान दिया । पुराणों के अनुसार वाल्मीकि जी कठोर तपस्या कर महर्षि का स्थान प्राप्त किया था।हम चाहे किसी भी धर्म जाति में जन्मे हो लेकिन हमें इन्हें लेकर आत्म विश्वास नही खोना चाहिए।
इस अवसर पर झुग्गी पाठशाला में सफाई अभियान भी चलाया गया झुग्गियों के आस-पास सफाई की गई। संस्था के सदस्य संदीप भांडोर ने बताया कि सफाई का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है।सफाई के बिना हम स्वच्छ जीवन की कल्पना भी नही कर सकते।हम सब को मिलकर अपने आस पास की सफाई रखनी चाहिए। इस अवसर पर सुनील,अजित,संदीप भांडोर अर्जुन, आदि उपस्तिथ थे।

Related posts

उच्चत्तर शिक्षा विभाग आई.टी ने क्षेत्र में कदम और बढ़ाते हुए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Ajit Sinha

जाट आरक्षण: बॉलिवुड सिलेब्स ने भी किया जाटों की मांग का समर्थन

Ajit Sinha

With 90 per cent clean up work complete here’s a timeline of events

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x