Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अंडा देने में देर हुई तो आग बबूला हुए पुलिस वाले, दुकानदार को पीटा, दुकान तोड़ी, 2 दारोगा-कांस्टेबल सस्पेंड

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: पुलिस… जिससे लोग उम्मीद करते हैं कि,  वह उनकी  सुरक्षा करेगी, लेकिन अगर वही पुलिसकर्मी वर्दी के नशे में अत्याचारी बन जाए तो फिर पीड़ित किस से गुहार लगाए। ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला नोएडा कोतवाली 113 क्षेत्र सेक्टर 76 में सामने आया, जब अंडा खाने के लिए दुकान पर पहुंचे तीन पुलिसकर्मी, दुकानदार द्वारा अंडा देने में देरी होने पर आग बबूला हो गए और दुकान में तोड़फोड़ मचा दी। गुरुवार को हुए जब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. तो पुलिस कमिश्नर ने चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जिसमें टूटी हुई दुकान के अलावा बिखरा हुआ सामान दिखाई दे रहा है,जिसे समेटने का प्रयास दुकानदार कर रहा है।  यह दुकान नोएडा के सेक्टर- 76 में रोड साइड डे एंड नाइट कैफे है।   जिसकी यह हालत पुलिस चौकी प्रभारी ओम प्रकाश सिंह,  सब इंस्पेक्टर आवेश मलिक और कॉन्स्टेबल मानवेंद्र कुमार ने की है।   दुकानदार की गलती सिर्फ इतनी थी कि अंडा खाने दुकान पर पहुंचे इन पुलिसकर्मियों को अंडा देने में उसने देरी कर दी थी।  इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों ने दुकानदार के साथ बदतमीजी की और लाठी डंडे बरसा कर दुकान को भी तोड़ दिया और अन्य सामान तितर-बितर कर दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद लोगों ने टि्वट कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ निंदा और कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। डीसीपी जोन हरीश चंद्र ने मामले को तूल पकडा देख मामले की जांच एसीपी-3 को सौंप दी. इस बीच जब   मामला पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में आया तो उन्होंने ने डीसीपी नोएडा जोन मामले की जांच सौपते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया,  साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है.

Related posts

जल्द इलाज न करने पर नाराज शख्स  ने डॉक्टर पर चाकू से किया कातिलाना हमला, डॉक्टर की हालत गंभीर आरोपी अरेस्ट। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नीमका जेल में लगाई गई लोक अदालत,21 में से 02 केसों का मौके पर ही किया निपटारा: सीजेएम

Ajit Sinha

एसडीओ व जेई को विजिलेंस की टीम ने 77000 रिश्वत लेते अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x