Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 15 घंटे के भीतर कुरुक्षेत्र में हुए महिला डॉक्टर के मर्डर व लूट मामले का किया पर्दाफाश, 5 अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने गत 9 जनवरी, 2023 को कुरुक्षेत्र में हुई सनसनीखेज महिला डॉक्टर हत्याकांड का 15 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर नकदी और गहने लूटने वाले सभी पांच बदमाशों को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने जब पेहवा-ढांड रोड पर आरोपियों का पीछा किया और उन्हें सरेंडर करने को कहा तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 देसी कट्टा और एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है।

पकडे़ गए आरोपियों में से चार कैथल जिले के रहने वाले हैं और एक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का रहने वाला है। पांचो आरोपी कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित मकान में महिला डॉक्टर की हत्या व लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र सुरेंद्र सिंह भोरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसका खुलासा करने के लिए ने एक एसआईटी का गठन किया। पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी और अन्य इनपुट के तहत कार्य करते हुए एक मुठभेड़ के बाद सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। गत 9 जनवरी 2023 को आरोपियों ने कुरुक्षेत्र सैक्टर- 13 अतुल क्लिनिक के प्रथम तल पर स्थित एक घर में घुसकर महिला डॉक्टर विनीता अरोड़ा की हत्या कर दी और नकदी व गहने लूट कर फरार हो गए थे।

Related posts

चंडीगढ़: पीएम मोदी के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने का संकल्प लें हरियाणा के युवा: राहुल राणा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: अंबाला में बनाया जा रहा ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’ आधुनिक तकनीक से लैस होगा- गृह मंत्री

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने जिला नूंह में 68 राजकीय प्राइमरी स्कूल को राजकीय मिडिल स्कूल के स्तर पर अपग्रेड करने का लिया फैसला। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x