Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक को किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य परिवहन (मुख्यालय), चण्डीगढ़ के सहायक प्रतीक को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।एसीबी के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यूरो द्वारा सरकार के आदेश पर भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम निरन्तर चलाई जा रही है। इसी के चलते राज्य परिवहन (मुख्यालय), चण्डीगढ़ के सहायक प्रतीक को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन अम्बाला में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी ब्यूरो को देना चाहता है तो वह टोल फ्री नम्बर 18001802022 तथा 1064 पर सम्पर्क कर सकता है।

Related posts

दो अपराधी भाइयों के द्वारा स्कूल की जमीनों पर अवैध रूप से बनाई गई मकानों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर।

Ajit Sinha

पलवल: खेल विभाग में छात्रवृति के लिए 15 दिसंबर तक करें आवेदन: उपायुक्त

Ajit Sinha

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की बुकिंग के नाम पर पूरे भारत से 1000 से ज्यादा लोगों को ठगने के 20 आरोपितों को किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x