Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

हत्या व दंगे के मुकदमे में वांछित,15000 रुपए का इनामी अपराधी गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज-II/अपराध शाखा की टीम ने हत्या व दंगे के मुक़दमे में वांछित व 15000 रूपए इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए अपराधी का नाम शहजाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली है । आरोपित एफआईआर नंबर – 1044/ 22, धारा 302/307/147/148/149/34 भारतीय दण्ड संहिता और 25/27 आर्म्स एक्ट,थाना मंगोल पुरी, दिल्ली में वांछित था और मुक़दमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 15,000/ रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था।

स्पेशल डीसीपी अपराध, रविंदर सिंह यादव ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 9 सितंबर 2022 को फरदीन दिल्ली के मंगोलपुरी में एक भीड़ भरी सड़क से गुजर रहा था और गलती से उसका हाथ करण उर्फ़ बादशाह को लग गया जो अपने दोस्तों समीर उर्फ़ मुथु, शाहबीर ,शाहरुख और अन्य लोगों के साथ वहां खड़ा था। कुछ समय बाद फरदीन वहां से चला गया मामले को सुलझाने के लिए वह अपने भाई नईम के कहने पर वह अपने भाई मोंटी और अरमान के साथ करण उर्फ़ बादशाह से बात करने के लिए वापस आया। करण उर्फ़  बादशाह और उसके दोस्तों ने फरदीन और उसके भाइयों को गाली देना शुरू कर दिया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ गया और मारपीट होने लगी। करण उर्फ़ बादशाह और उसके दोस्तों ने फरदीन और उसके भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।  झगड़े में कई लोग घायल हो गये। सभी घायलों को मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां अरमान ने दम तोड़ दिया। घायल फरदीन के बयान पर एफआईआर नंबर-1044/22, धारा 302/307/ 147/148/149/34 भारतीय दण्ड संहिता और 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना मंगोलपुरी दर्ज की गई.यादव का कहना हैं कि जांच के दौरान, क्रमशः 8 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार और 3 नाबालिगों को पकड़ लिया गया। लेकिन आरोपी शहजाद फरार चल रहा था जिसे न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था और गिरफ्तारी पर 15,000/ रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।प्रधान सिपाही प्रदीप को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक हत्यारा शहजाद, जो थाना मंगोलपुरी, दिल्ली के हत्या व दंगे के मामले में वांछित है, हरियाणा के मेवात के पिनांगवान गांव में छिपा हुआ है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर, संयुक्त आयुक्त एसडी मिश्रा व उपायुक्त अंकित कुमार सिंह द्वारा सहायक आयुक्त नरेंद्र बेनीवाल के देखरेख में एक टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व निरीक्षक संदीप तुषीर कर रहे थे।  जिसमें उप-निरीक्षक संजीव गुप्ता, सहायक उप-निरीक्षक परवीर, प्रधान सिपाही प्रदीप, प्रधान सिपाही अजय, प्रधान सिपाही अशोक और सिपाही विशाल शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए फरार सहजाद को गांव पिनांगवां, मेवात, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसने अपने बच्चों को अपने सास-ससुर के पास छोड़ दिया था और वह कानूनी कार्रवाई  से बचने के लिए  फरार चल रहा था। वह अपना हुलिया व ठिकाना बदल रहा था व घनी आबादी वाली कॉलोनियों में छिपता था  ताकि उसे आसानी से पहचाना न जा सके।
आरोपी का प्रोफाइल:
आरोपी शहजाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी के-ब्लॉक, मंगोलपुरी, दिल्ली का रहने वाला है व स्नातक हैं।  वह साइबर कैफे चलाता है। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार अपना पता बदल रहा था।  

Related posts

पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha

सरकारी स्कूलों के 648 बच्चे नीट और 493 बच्चे जेईई में सफल, इनमें काफी बच्चे बहुत गरीब परिवार से हैं- अरविन्द केजरीवाल

Ajit Sinha

श्रमिक विशेष ट्रेनों से यात्रा करने के इच्छुक प्रवासियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा: मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x