Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

लोक देवताओं के रूप में होना चाहिए शहीदों का पूजन: ओम प्रकाश धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बुधवार को गुरुग्राम के गांव बिलासपुर में शहीद कप्तान सिंह गुरावलिया की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। धनखड़ ने कहा कि कप्तान सिंह श्रीनगर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि शहीद देश की धरोहर है और इन शहीदों का लोक देवताओं के रुप में पूजन करना चाहिए। शहीद की मूर्ति अनावरण के मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। गांव में पहुंचने पर बिलासपुर कलां की सरपंच प्रमिला देवी व ग्रामवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का स्वागत किया। इस मौके पर शहीद कप्तान सिंह की पत्नी राजबाला और उनके पुत्र मिथुन उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि शहीद कप्तान सिंह के सर्वाेच्च बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। महान वीर की प्रतिमा का अनावरण कर मैं स्वयं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और मैं इस पुनीत कार्य में भागीदार बनकर कृतज्ञ हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है, यहां की अगणित शौर्य गाथाएं हैं। भारत की फौज में हरियाणा के जवानों की भागीदारी 10 प्रतिशत है, लेकिन शहादत 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के लिए पूरा भारत अपने वीरों का सदैव ऋणी रहेगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 9 साल बेमिसाल हैं, न सिर्फ सेना के आधुनिकीकरण के लिए बल्कि ऐसे सुधारों के लिए भी जिसने सेना के आधुनिकीकरण के काम को और आसान बना दिया। हमारे सैनिकों के पास अति आधुनिक हथियार हैं। सेना के पास अब भारत में बने टैंक, मिसाइल हैं जो आत्मनिर्भर भारत के नारे को साकार कर रहे हैं। मोदी सरकार ने चीन से लगी सीमा पर इंफ्रास्ट्रकचर पर जोर दिया है। सरकार दुर्गम स्थानों पर सड़कें बना रही है ताकि जल्द पहुंचने का रास्ता आसान हो सके।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास व गरीब कल्याण के लिए रहे हैं। आज एक ओर पीएम मोदी  के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विश्व में गौरव के नए आयाम बना रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास व गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए हैं। मोदी  ने गरीब से गरीब व्यक्ति को घर, बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी कई बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवनस्तर को उठाया है। यह वर्ग पहली बार अपने आप को देश की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है।ओपी धनखड़ ने कहा कि शहीद कभी भी भुलाए नहीं जा सकते। आगे आने वाली पीढ़ियां भी इन्हें कभी ना भूला पाए इसके प्रयास हरियाणा सरकार ने किए हैं। सरकार ने प्रत्येक गांव में शहीदों के नाम पर स्कूलों के नाम रखे हैं। गौरव पट के माध्यम से गांव के शहीदों, खिलाड़ियों तथा अन्य ख्याति प्राप्त लोगों के नाम सार्वजनिक रूप से गौरव पट पर लगाए हैं। यह गौरव पट हमेशा आने वाली पीढ़ियों को याद दिलाते रहेंगे कि उनके गांव में भी ऐसे शहीद, ऐसे खिलाड़ी और ऐसे महान लोग पैदा हुए हैं, जिन्होंने समाज राष्ट्र और गांव के लिए काम किया है।शहीद की मूर्ति अनावरण एवं प्रसाद वितरण के मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री मनीष गाडौली, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत यादव, चेयरमैन दीपाली, कर्ण सिंह सरपंच, एक्स सरपंच बलबीर सिंह, महेश गुरावलिया, गौरव पंडित, महेश चौहान, वीरेंद्र यादव समेत ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम मनोहर ने राज्यसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के सांसद कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा को बधाई दी।

Ajit Sinha

हरियाणा के सभी शहरों में 5 एकड़ से 100 एकड़ तक की भूमि पर ऑक्सी वन के नाम से लगाए जाएंगे पेड़-पौधे- मनोहर लाल

Ajit Sinha

जीएमडीए ने विकास कार्यों के लिए 2887 करोड़ रुपये के बजट को प्रदान की स्वीकृति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x