Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: बड़खल में लघु सचिवालय का निर्माण होगा: मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शहर के विकास के लिए रविवार का दिन खास रहा। पलवल में हुई रैली में जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार की घोषणा की वहीं केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की मांग पर मुख्यमंत्री ने बडख़ल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लघु सचिवालय की सौगात देने की घोषणा भी की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शहर के विकास कार्यों के लिए कल तक नगर निगम के खाते में 100 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए जो भी विकास कार्य उनके समक्ष लाए जाएंगे उन्हें प्राथमिकता के तौर पर पूरा दिया जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र व फरीदाबाद शहर को जो तीन बड़ी सौगात दी हैं उनके लिए क्षेत्र की जनता की तरफ से वह उनका धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि बडख़ल में लघु सचिवालय के निर्माण के बाद सभी कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे और नगर निगम को सौ करोड़ रुपये मिलने से विकास कार्यों को एक नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो विस्तार से विकास के नए रास्ते इस क्षेत्र के लिए खुलेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनवाकर सरकार को चूना लगाने वाले बीके अस्पताल के हार्ट सेंटर के प्रमुख सहित 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज 10000 रूपए के इनामी बदमाश नरेश निवासी पलवल को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसडीएम अपने अपने इलाकों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्ती बरते:- डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x