Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक डिपो धारक तो निकला जादूगर, सीलिंग के समय स्टॉक कुछ और था, फिर चेक किया तो कम निकला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद और खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के संयुक्त टीम ने एक राशन डिपो को सील कर दिया। सीलिंग से पहले स्टॉक ऑनलाइन देखा गया तो उसके स्टॉक में 4.44 किलोग्राम गेहूं तथा 47 किलोग्राम चीनी पाई गई। जब दोबारा से ऑनलाइन स्टॉक चेक किया गया तो 285 किलोग्राम गेहूं तथा 10 किलो चीनी कार्ड धारकों को वितरित कर दी गई है। फिर भी भौतिक रूप से देखने पर लगभग एक क्विंटल चीनी अधिक तथा 3 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। ये डिपो धारक तो बिल्कुल जादूगर पाया गया। इस संबंध में एक मुकदमा सेक्टर -7 थाने में दर्ज किया गया हैं।  

डीएसपी राजेश चेची ने जानकारी देते हुए बताया कि कल  बुधवार को  एक गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद के उप-निरीक्षक सतीश कुमार एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम के द्वारा पटेल नगर झुग्गी नंबर 4 फरीदाबाद के राशन डिपो होल्डर किशन पाल का राशन डिपो चेक किया गया तो वह उपस्थित नहीं मिला। बहुत देर प्रतीक्षा करने के बाद दोपहर 1:05 पर जब स्टॉक ऑनलाइन देखा गया तो उसके स्टॉक में 4.44 किलोग्राम गेहूं तथा 47 किलोग्राम चीनी पाई गई। इसके बाद टीम द्वारा डिपो को सील कर दिया गया ताकि धारक के आने के बाद चेक कर सकें। उस के कुछ घंटे बाद डिपो धारक किशनपाल स्वयं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में आया और अपना डिपो चेक करने के लिए कहा। उस समय जब पुनः टीम द्वारा उसका स्टॉक ऑन लाइन चेक किया गया तो पाया गया कि पिछले 2 घंटे में डिपो सील होने के बावजूद उसके द्वारा ऑनलाइन 285 किलोग्राम गेहूं तथा 10 किलो चीनी कार्ड धारकों को वितरित कर दी गई है। फिर भी भौतिक रूप से देखने पर लगभग एक क्विंटल चीनी अधिक तथा 3 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। उसके इस चमत्कार को देखते हुए तथा अन्य अनियमितताओं के आधार पर थाना सेक्टर- 7 फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज  करवाया गया है जिसका अनुसंधान स्थानीय पुलिस द्वारा किया जा रहा हैं।

Related posts

राज्य चुनाव आयोग ने 5 नगर निगमों, 3 नगर परिषदों और 26 नगर समितियों में मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए जारी किए निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा की बची हुई कॉलोनियों को भी पास कराने का प्रयास जारी : राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शादियों के सीजन के चलते फरीदाबाद पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x