Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

जेजेपी ने दिल्ली में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 14 पदाधिकारी नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:जननायक जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी को और अधिक सक्रिय करने के लिए एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी ने मशहूर सिंगर अमन गुप्ता उर्फ गिरिक अमन को दिल्ली प्रदेश महासचिव और दलबीर सिंह गांधी को प्रदेश सचिव बनाया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता दिनेश डागर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सहरावत, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज गोदारा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके नियुक्तियों की सूची जारी की है।

इनके अलावा जेजेपी ने दिल्ली के युवा प्रकोष्ठ में भी कई पदाधिकारी बनाए है। इनमें ललित डबास, भूपेंद्र भरतपुर और अभिषेक सहरावत को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, विनीत मोर और प्रदीप सहरावत को युवा प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। इसी तरह दीपक दहिया, नितिन सैनी, जगविंदर कटारिया, मनीष कुमार और एडवोकेट आनंद युवा प्रदेश सचिव होंगे। रविंद्र कुमार को युवा प्रदेश सहसचिव के पद पर नियुक्त किया है। विकास दहिया को नजफगढ़ जिला का युवा जिला अध्यक्ष बनाया है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक।

Ajit Sinha

सूर्य ग्रहण पर ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में स्नान करने से होती है मोक्ष की प्राप्ति।

Ajit Sinha

22 जनवरी को नागे बाबा मंदिर मुरथल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिरकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x