Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर ठगी करने वाले 5 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: आज बुधवार पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था निकिता खट्टर नें प्रैंस कान्फ्रैंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना प्रभारी सोमबीर सिंह ढाका व उनकी  टीम को साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त नें बताया कि साइबर थाना की टीम नें उदयपुर, राजस्थान में रेड करते हुए 5 आरोपितों  को गिरफ्तार किया है जो आरोपित  एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर लोगों के साथ ठगी को अंजाम देते है जो करीब 100 लोगों के साथ ठगी को अंजाम दे चुके है, गिरफ्तार आरोपित राजेन्द्र पाटीदार , उम्र 27 साल, मनीष पाटीदार उम्र 23 साल, मोहन लाल अहारी, उम्र 24 साल, दिलीप पाटीदार, उम्र 19 साल तथा राहुल ननोमा, उम्र 19 साल सभी निवासी  गांव गलियाणा जिला डूंगरपुर, राजस्थान के रहने वाले है जो उदयपुर ,राजस्थान में किराए  पर मकान लेकर लोगों के साथ ठगी को अंजाम देते थे इन  आरोपितों  के पास से कुल 24 मोबाइल व 5 एटीएम कार्ड बरामद किए गए है

आरोपितों को अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि आरोपितों से वसूली राशि को बरामद किया जा सके औऱ अन्य वारदातों का पता लगाया  किया जा सके ।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उपरोक्त आरोपितों ने पंचकूला में पीड़ित के साथ वारदात को अंजाम देकर 1.18 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था जो साइबर थाना पंचकूला में शिकायतकर्ता ने दिनांक  गत 9 मई 2023 को शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था जो घर पर उसका नाबालिक बेटा था जो कि घर पर इंटरनेट पर काम कर रहा था जिसको एक लिंक प्राप्त हुआ जिस लिंक पर क्लिक करते ही व्हाट्सएप के माध्यम से आरोपितों  ने लड़कियों की फोटो भेजी फिर जबरदस्ती 500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए  फिर उसके बाद दबाव बनाकर होटल की बुकिंग हेतु 5000/- रुपये ठग लिए, इसके बाद आरोपितों  ने पीडित नाबालिग लडके और लडकी की प्राइवेसी तथा ब्लड इन्फेक्शन इत्यादि का दबाव बनाकर लडकी के नाम पर क्यू आर कोड भेजकर अलग- अलग मात्रा में करीब 1 लाख 18 हजार 500 रुपये की राशि ठग ली जिस बारे साइबर थाना में प्राप्त शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406,420,384,120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया । जिस मामले में आगामी जांच करते हुए कल 13 जून 2023 को उदयपुर राजस्थान में रेड करके 5 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किए गए  आरोपितों  को पेश अदालत पुलिस 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि आरोपितों से ठगी गई राशि को बरामद किया जा सके और अन्य मामलों का पता लगाया  जा सके । 

Related posts

फरीदाबाद: गाली-गलौज करने पर 10 लोगों ने की दीपक की बेहरमी से पिटाई, और रस्सी से बांधकर गली डाल फेंका, दो पकड़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक की अध्यक्षता

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :श्री गोपाल गौशाला बुचियावाली महेंद्रगढ़ में हनुमानजी की विशाल प्रतिमा का अनावरण शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x