Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बच्चे को अगवा कर, ढाई लाख की फिरौती की मांग करने वाला चचेरा भाई को दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, बरामद


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा:नोएडा के फेज 2 स्थित याकूबपुर गांव से 4 साल की बच्चे को अगवा कर ढाई लाख की फिरौती की सूचना मिलने पर एक्शन में आई, कोतवाली फेस 2 पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए बच्चे को लेकर भाग रहे हैं आरोपी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच कर,बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्चे को अगवा करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका चचेरा भाई है। चार वर्षीय अभिषेक मंगलवार की शाम को घर के सामने खेलते समय गायब हो गया था। अभिषेक के पिता अजय महतो ने बताया कि, उन्होंने अभिषेक की काफी तलाश किया पर वह नहीं मिला। उसी दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आई जिसमें कहा गया कि, अगर अभिषेक को सही सलामत चाहते हो तो ढाई लाख रुपए देने पड़ेंगे. फिरौती की कॉल आने के बाद, अजय महतो घबरा गए और इसकी सूचना कोतवाली फेस 2 को दी।

पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही एक्शन मे आ गई. टीमें गठित कर गुमशुदा बालक को ढूंढने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से गुमशुदा बालक को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. और आरोपी को हिरासत ले लिया, जो बच्चे को लेकर बिहार के मोतिहारी भाग रहा था.अभिषेक को सकुशल परिवार वालों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभिषेक को अगवा करने वाला उसका चचेरा भाई संतोष महतो है,उसका अजय महतो से पैसों को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद संतोष अभिषेक को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर चला गया था और फिरौती की कॉल की थी। पुलिस संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस को परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Related posts

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर चोर पकड़े गए , 21 लग्जरी गाड़ियां और फर्जी नंबर फ्लेट्स बरामद।

Ajit Sinha

नौकरानी व उसके 2 साथी चोरी के 30 लाख के आभूषण,1 लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस व 1 लाख 55 हजार रुपए की नगदी के साथ अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 5500 रुपये की रिश्वत लेते एएसआई अजय कुमार को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x