Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

एहसान में या फ्री में नहीं, स्थाई सरकार और हरियाणा के तेजी से विकास के लिए हुआ था बीजेपी-जेजेपी गठबंधन- डॉ केसी बांगड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ केसी बांगड़ ने कहा है कि उचाना से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की 2019 की जीत पर बीरेंद्र सिंह के परिवार को आज तक दर्द है और वे रह रह कर अपनी भड़ास जाहिर करते हैं। डॉ. बांगड़ ने कहा कि बीते रविवार भी एक कार्यक्रम में इस परिवार के तीन सदस्यों ने हल्के शब्दों में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं को भड़काया था। इसी पर पत्रकारों के एक सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि उचाना के लोगों ने उन्हें बेहिसाब प्यार देकर 48 हजार वोटों से जितवाया था और उनकी जीत से किसी के पेट में दर्द है तो इसका इलाज उनके पास नहीं है।

डॉ केसी बांगड़ ने कहा कि 2019 में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन चुनाव परिणाम के रूप में सामने आई हरियाणा के लोगों की भावना के अनुरूप था और दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने एक स्थाई सरकार देने के लिए ये नीतिगत गठबंधन किया था। इसमें ना किसी ने किसी पर एहसान किया और ना ही इसमें ‘फ्री’ या किसी तरह की मोलभाव की बात थी। डॉ बांगड़ ने कहा कि जनभावना की ना कीमत लगाई जा सकती और ना ही जनभावना के दम पर कोई एहसान दिया या लिया जा सकता। बांगड़ ने कहा कि एलायंस स्थाई और टिकाऊ सरकार देने के लिए था जिसे जेजेपी ने बीते साढ़े तीन साल में बखूबी निभाया है। तीन विधानसभा उपचुनाव, राष्ट्रपति चुनाव, राज्यसभा चुनाव और निकाय चुनावों में जेजेपी ने गठबंधन में अपनी निस्वार्थ आहुति दी। डॉ बांगड़ ने कहा कि जेजेपी का ध्यान प्रदेश का तेजी से विकास करना और अपने संगठन को मजबूती देना है, और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इसे बहुत ज़िम्मेदारी से कर रहे हैं।डॉ केसी बांगड़ ने कहा कि गठबंधन की राजनीति में ईमानदार व्यवहार और शब्दों की गरिमा का अहम स्थान है और जननायक चौधरी देवीलाल की प्रेरणा से एवं शांत स्वभाव के धनी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी इन दोनों पहलूओं को निभाने में यकीन रखती है।

Related posts

एसवाईएल को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सार्थक चर्चा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तत्काल प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने लंदन की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में क्या कहा , इंग्लिश में लाइव सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x