Athrav – Online News Portal
नोएडा

यमुना और हिंडन नदियों के डूब क्षेत्रों में 32 फार्म हाउस जमींदोज, 40 करोड़ की 1 जमीन अतिक्रमण मुक्त

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: यमुना और हिंडन नदियों के डूब क्षेत्रों में अतिक्रमण कर बनाए  गए अवैध फार्म हाउस और निर्माण के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण के अतिक्रमण विभाग ने अभियान चला कर 32 फार्म हाउस और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण से मुक्त की गई जमीन की कीमत लगभग 40 करोड़ है।नोएडा प्राधिकरण की सीईओ का कहना है कि डूब क्षेत्र में कोई भी निर्माण पूरी तरह वर्जित है। ऐसी स्थिति में अवैध फार्म हाउस का क्रय-विक्रय करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

सुबह करीब 10 बजे अथॉरिटी का अमला जिसमे भारी पुलिस बल के साथ 100 छोटे-बड़े कर्मचारी शामिल थे, 03 जेसीबी मशीनें, 5 डम्परों के साथ नोएडा के सेक्टर-135 पहुंचा और वर्क सर्किल-09, भूलेख विभाग नोएडा एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम की देखरेख में यमुना नदी के डूब क्षेत्र की ओर ग्राम नगली नगला , असदुल्लापुर, छपरौली बांगर, दोस्तपुर मंगरौली में अवैध एवं अनाधिकृत रूप से डूब क्षेत्र की लगभग क्षेत्रफल-1,10,000.00 वर्ग मीटर भूमि पर बनाए गए 32 फार्म हाउस और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।  इस मौके पर हल्का विरोध हुआ लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों को समझाकर शांत कराया। कई दिनों से फार्म हाउस तोड़ने के लिए पुलिस फोर्स मांगी जा रही थी लेकिन नहीं मिल रही थी। आज फोर्स मिलने पर प्राधिकरण ने कार्यवाही की है।  प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा ने संबंधित अधिकारियों को डूब क्षेत्र और नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में शेष अनधिकृत एवं अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने हेतु तीव्र गति से अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए  हैं। जिस पर ये कार्रवाई की गई है।  नोएडा प्राधिकरण की सीईओ का कहना है कि डूब क्षेत्र में कोई भी निर्माण पूरी तरह वर्जित है। ऐसी स्थिति में अवैध फार्म हाउस का क्रय-विक्रय करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

डेंगू से इस साल हुई पहली मौत, महिला डॉक्टर की डेंगू शॉक सिंड्रोम के चलते हुई मौत

Ajit Sinha

तीन दिवसीय वर्ल्ड स्टार्टअप मेगा कन्वेंशन में हाई वोल्टेज ड्रामा, केंद्रीय मंत्री के नाम पर ठगे जाने का आरोप-वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी अब नोएडा में तबाही मचा रहा है.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x