Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “सांसे हो रही है हम आओ पेड़ लगाए हम”

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद पाली क्रेशर जोन के पास हनुमान मंदिर में त्रिवेणी (नीम , पीपल, बरगद ) के पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया। मंदिर की देखभाल कर रहे जोगी बाबा ने मिशन जागृति के इस काम की सराहना करते हुए कहा कि  मिशन जागृति पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है और मैं मिशन जागृति द्वारा लगाए पोधो की देखभाल करुगा। इस मौके पर मिशन जागृति टीम के साथ फरीदाबाद पुलिस के ASI ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र सिंह बलहार जी मौजूद रहे। उन्होंने (“घरों से निकलना है और पर्यावरण को बचाना है”) का नारा दिया ।

साथ ही संस्था मैं यूथ क्लब के अध्यक्ष  और पर्यावरण के सचिव विपिन भारद्वाज ने कहा की जंगलों को बचाएं और पेड़ लगाएं क्योंकि ये पर्यावरण के लिए फेफड़ों जैसा काम करते है। संस्था के फाउंडर परवेश मालिक ने कहा  हमे अपनी प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए नए पौधे लगाने चाहिए और उनके बड़े होने तक देखभाल भी करनी चाहिए। ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र बल्हारा ने कहा की पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हमारा कर्तव्य है  हमे अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पर्यावरण की देखभाल करनी चाहिए  व लोगो को भी जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर मिशन जागृति टीम से राजकुमार त्यागी,  अरुणा चौधरी, भावना चौधरी , लता सिंगला,नीतू मालिक , संतोष अरोड़ा , सुनीता राघव , विकास कश्यप , दिनेश राघव,  राजेश भूटिया , राहुल, अभिषेक मिश्रा , रविंद्र मालिक, गुरनाम सिंह , तिरलोकी नाथ वर्मा,  दिनेश सिंह , अशोक भटेजा,  , दक्ष मालिक, रविंद्र।

Related posts

फरीदाबाद : लोगों की पेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवैल लगवाने के लिए आवश्यक सर्वे करवाया जाएगा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:यमुनानगर, फरीदाबाद और नारनौल की 10 खानों की नीलामी 15 दिसंबर तक किया जाएगा-मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रक्षाबंधन पंखा मेले की तैयारियां पूरी, राज्य सभा सांसद व सदस्य सीडब्ल्यूसी दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगें मुख्य अतिथि।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x