Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

महिला एवं बाल विकास विभाग को ‘मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना’ के लिए मिला गोल्ड स्कोच अवार्ड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘ मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना’ के लिए गोल्ड स्कोच अवार्ड से सम्मान प्राप्त किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के लिए स्कॉच ग्रुप द्वारा 27 मई, 2023 को नालंदा हॉल, डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में एक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। पुरस्कार का चयन विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर किया गया है।महिला एवं बाल विकास विभाग के एक प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 अगस्त, 2020 को बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार  के उद्देश्य के लिए की थी।  

उन्होंने बताया कि आईसीडीएस के तहत पूरक पोषाहार के अतिरिक्त लाभार्थियों को स्किम्ड दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक लाभार्थी को वर्ष में 300 दिनों में 200 एमएल प्रतिदिन दूध उपलब्ध करवाया जा रहा है। दूध अपने आप में एक संपूर्ण भोजन है जो प्रोटीन, कैलोरी और मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि सहित सूक्ष्म पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है जोकि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार करने में सहायता करता है।
उन्होंने बताया कि इस योजना से हर महीने 6 साल से कम उम्र के लगभग 9 लाख बच्चे और 3 लाख गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताएं लाभान्वित होती हैं। इस योजना से न केवल लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है बल्कि मापदंडों की पोषण स्थिति में भी सुधार किया है। यह योजना समाज के कमजोर वर्ग की सेवा करने और ग्रामीण हरियाणा के दृष्टिकोण को बदलने के लिए एक पथ प्रदर्शक है।

Related posts

पूरी सैलरी मांगने पर आरएमसी प्लांट के कर्मचारियों ने अपने ही मजदूर की पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या, के एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा के आबकारी और कराधान विभाग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 51 लाख रूपए के शराब पकडे हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एसवाईएल पर हुई हरियाणा–पंजाब के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x