Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीसीपी ट्रेफिक अमित यशवर्धन द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रेफिक एजुकेशन संस्था का लिया जायजा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसीपी ट्रेफिक अमित यशवर्धन आज सूरजकुंड रोड पर मानव रचना के पास स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट एजुकेशन संस्था पहुंचे जहां पर उन्होंने संस्था में रोड सेफ्टी व ट्रैफिक मैनेजमेंट से संबंधित उपकरणों का जायजा लिया।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन एक संस्था है जो ट्रैफिक मैनेजमेंट व सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है। डीसीपी ट्रेफिक अमित यशवर्धन आज इस संस्था द्वारा रोड ट्रैफिक से संबंधित किए जाने वाले कार्यों का जायजा लेने पहुंचे जहां पर डीसीपी ने संस्था द्वारा दी जाने वाली ट्रैफिक मैनेजमेंट से संबंधित ट्रेनिंग व संस्था में मौजूद ट्रैफिक उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि संस्था के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में बहुत मदद मिलेगी और भविष्य में संस्था द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा सकेगी। इसके माध्यम से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक मैनेज करने में आसानी होगी तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में भी अहम जानकारियां मिलेगी जिससे वह शहरवासियों की सुरक्षा में और अधिक बेहतरीन तरीके से कार्य कर सकेंगे जिससे आमजन को बहुत फायदा मिलेगा तथा शहर में ट्रैफिक की समस्या से निजात पाने में भी मदद मिलेगी।

Related posts

फरीदाबाद की बेटी का लॉ के क्षेत्र में विदेशों तक परचम लहराकर भारत का नाम रोशन करने का है लक्ष्य।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: न्यूज़18 के वरिष्ठ पत्रकार हरीश की माता जी और आजतक के पत्रकार सचिन गौड़ की दादी श्रीमति कांति गौड़ का निधन। 

Ajit Sinha

क्राउन व आरपीएस ग्रुप ने मिलकर आज पुलिस प्रशासन को पेट्रोलिंग करने हेतु एक एरटीज कार पीसीआर1 के रूप में भेंट की हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x