Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : 20 वर्षीय लड़के ने अपने 20 वर्षीय सौतली मां के साथ किया जबरन बलात्कार,आरोपी बेटा गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : 20 वर्षीय लड़के ने अपने ही सौतेली मां के साथ जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी शख्स  के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376,323,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी बेटे शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पीड़िता ने पुलिस को दर्ज मुकदमें में कहा कि उसकी उम्र तक़रीबन 20 हैं और उसकी शादी करीब  7 साल पूर्व में हुई थी और मेरे पति की दुसरी शादी हैं और मेरा पति रिक्सा चलाता हैं। उसका कहना हैं कि मेरे पति की पहले पत्नी की मौत हो चुकी हैं और उसके तीन बच्चे हैं जिनमें से दो बच्चे बाहर रहते हैं और इन में से एक लड़का शिवम जिसकी उम्र तक़रीबन 20 हैं वह मेरे साथ रहता हैं। उसका कहना हैं कि  उसने उसके साथ तक़रीबन 4 महीने पहले घर में उसके साथ जबरन बलात्कार किया जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बीते 30 सितंबर की रात को उसका पति घर से बाहर गया हुआ और वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी। उस वक़्त रात के तक़रीबन साढ़े ग्यारह बज रहे थे। उसके सौतेला बीटा शिवम उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इस दौरान उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी सौतेले बेटे के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376,323,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी शिवम् को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का किया आयोजन, 11 युनिट ब्लड एकत्रित किए।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस व 55 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने व पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी की धमकी देकर 10.23 लाख रुपये ठगने वाले 2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x