Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद ब्रेकिंग: रिश्वतखोरी के आरोप में होमगार्ड के दो कर्मचारी गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने फरीदाबाद में होमगार्ड विभाग में तैनात एक क्लर्क और एक चपरासी को 2500 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्लर्क के तौर पर कार्यरत जितेंद्र और चपरासी के तौर पर कार्यरत विजेंद्र पाहवा के रूप में हुई है। फरीदाबाद के नंगला एन्क्लेव निवासी विशाल वर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने आरोपियों को काबू किया।

बताया गया कि जितेंद्र और विजेंदर दोनों ने शिकायतकर्ता विशाल वर्मा, जो कि होमगार्ड में स्वयंसेवक हैं, का होमगार्ड में फिर से नामांकन के बदले में 2500 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने तुरंत दोनो को पकड़ने के लिए छापेमारी की। एसीबी टीम द्वारा की गई छापेमारी में दोनों कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में रेड की गई।आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ फरीदाबाद एसीबी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भ्रष्टाचार का मुकाबला करने और सरकारी संस्थानों में ईमानदारी बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। यह गिरफ्तारी भ्रष्ट आचरण में लिप्त व्यक्तियों के लिए एक कड़ी चेतावनी है कि उन्हें अपने कार्यों के लिए जवाब देह ठहराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एसीबी नागरिकों को भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है, ताकि करप्शन पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथ गैस सिलेंडर से भरे 3 पिकअप गाड़ियों को थाना सेक्टर -65 , गुरुग्राम की टीम ने पकड़े है।

Ajit Sinha

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में आपदा तैयारियों को लेकर की समीक्षा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्यासीराम शर्मा को बनाया गया फरीदाबाद विधानसभा प्रभारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x