Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक महीने में सभी समस्याओं का हल देगा बिल्डर – राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने आज सेक्टर 78 निवासियों को सुना और मौके पर ही बिल्डर को बुलाकर एक महीने में लोगों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। नागर ने बिल्डर से कहा कि वह बायर बिल्डर एग्रीमेंट का उल्लंघन न करे। यहां पहुंचे विधायक राजेश नागर का स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नागर को बताया कि उन्हें यहां आए हुए एक साल से अधिक का समय बीत गया है लेकिन बिल्डर ने वादे के अनुसार अभी तक 33 केवी का सब स्टेशन नहीं लगाया है जिससे उन्हें प्रतिदिन 10-15 घंटे तक की बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही कनेक्टिंग रोड और सीवर कनेक्टिविटी की समस्या भी लोगों ने दूर करने की मांग रखी।

लोगों ने रखरखाव शुल्क के रूप में भी बेहिसाब पैसे मांगने का बिल्डर पर आरोप लगाया। इस पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि कोई भी बिल्डर नागरिकों के साथ गलत करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की भी गई है। विधायक ने बताया कि रखरखाव शुल्क के बारे में बिल्डर को निर्देश दिया है कि वह अन्य बिल्डरों द्वारा लिए जा रहे सामान्य शुल्क ही ले। नागर ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या को दूर करने के लिए बिल्डर ने 28 जून तक 33 केवी लाइन से कनेक्शन लेने बात कही है। वहीं एचएसवीपी एक सप्ताह के अंदर सीवर कनेक्टिविटी कर देगा और मुख्य मार्ग को 4 लेन बनाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। सुरक्षा के मसले को भी विधायक ने मौके पर ही मौजूद पुलिस अधिकारी को निर्देश देकर सुलझा दिया। वहीं उन्होंने सोसाइटी के बाहर साफ सफाई की व्यवस्था को जल्द सही करने की बात कही। वहीं निवासियों से भी कहा कि वह एक छोटा गारबेज रिसाइकल प्लांट लगाएं जिससे अधिकतर कूड़े का निस्तारण हो सके। इस अवसर पर हैबिटेट के निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजेश नागर जैसा विधायक उन्हें किस्मत से मिला है। उन्होंने हमारी अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही सुलझाने का प्रयास किया है। हमने अपनी चिंताएं उन पर छोड़ दी हैं। निवासियों ने उन्हें एक धन्यवाद पत्र भी सौंपा। इनमें चंचल सडवाल सरदारजी, राम रावत, प्रतीक पंड्या, हेम जोशी, विनोद जोशी, नीरज सिंह, गोपी, शम्मी दत्त, अभिजीत दास, रहमान खान आदि अनेक व्यक्ति मौजूद रहे। 

Related posts

हरियाणा पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के माध्यम से 4771 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार , 1406  हिस्ट्रीशीट अपडेट, 241 नई हिस्ट्रीशीट खोलीं

Ajit Sinha

हरियाणा: डीजीपी  मनोज यादव ने  किया ’सुरक्षित’ होली खेलने का आग्रह, सतर्क रहेगी पुलिस 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :राष्ट्रस्तरीय पैनल चर्चा नें डी ए वी शताब्दी के छात्रों में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x