Athrav – Online News Portal
नोएडा

सोलर प्रिंट प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड के बंद गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के गद्दे जलकर हुए खाक


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा के कोतवाली 142 इलाके के में स्थित सेक्टर 138 के एक बंद गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई आग की सूचना मिलते ही  फायर ब्रिगेड गाड़ियां तुरंत  मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद दमकल की 8 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन गोदाम में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। बंद गोदाम में देर रात लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी… ये आग सेक्टर- 138 स्थित सोलर प्रिंट प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड के टीन के बंद गोदाम में देर रात लगी।  गोदाम के बंद होने के कारण आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और ग्राउंड फ्लोर का गेट को तोड़कर फायर ब्रिगेड की टीमो गोदाम के अंदर प्रवेश किया और फर्स्ट फ्लोर पर सीढ़ी लगाकर आग पर काबू पाया।मौके पर आग बुझाने में जुटे चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात एक बजे के करीब मिली। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए फायर टेंडरों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया।  टीन के बने इस गोदाम के अंदर गद्दे रखे हुए थे, जिनमें आग लगी हुई थी।  फायर ब्रिगेड की टीमों ने ग्राउंड फ्लोर के गेट को तोड कर गोदाम में अंदर घुसे और फिर फर्स्ट फ्लोर पर सीढ़ी लगा कर आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, कितना नुकसान हुआ इसका आकलन किया जा रहा है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

Related posts

पुलिस ने किया फर्जी रिक्रूटमेंट सेंटर का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 6 शातिर गिरफ्तार-वीडियो देखें

Ajit Sinha

दरोगा ने कोतवाली प्रभारी के हनीट्रैप में फंसाने के लिए, स्क्रीनशॉट को किया सोशल मीडिया पर किया वायरल ,निलंबित

Ajit Sinha

फर्जी फर्म जीएसटी नंबर तैयार कर,सरकार को हजारों करोड़ों का चूना लगाने वाले गिरोह का फरार, 25 हज़ार के इनामी पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x