Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद का छापा, गांव बुढेना में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, तस्कर सतीश के खिलाफ केस दर्ज। 


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व अपराध शाखा बीपीटीपी की संयुक्त टीम ने आज गांव बुढ़ैना में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक कमरे व कार से अवैध अंग्रेजी शराब व देशी शराब के बोतलों को बरामद किया हैं। इस शराब तस्करी का सरगना सतीश हैं , जो पुलिस की टीम को देख कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में शराब तस्कर सतीश के खिलाफ कानून के उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं , और पुलिस ने आरोपित सतीश की तलाश शुरू कर दी हैं।

डीएसपी राजेश चेची जानकारी देते हुए बताया कि गत 22 मई 2023 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना खेड़ीपुल के गांव बुढेना में सतीश नामक व्यक्ति अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब की तस्करी करता है। उपरोक्त सूचना के आधार पर जगदीश निरीक्षक, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, मुख्य सिपाही बृजेश कुमार व मुख्य सिपाही प्रभु दयाल द्वारा सीआईए बीपीटीपी की टीम के साथ संयुक्त रूप से उपरोक्त पते पर रेड की गई। रेड के दौरान सतीश के घर के पास प्लाट में बने कमरे जिसका गेट खुला हुआ था व उसके पास खड़ी सेंट्रो कार में अंग्रेजी व देशी शराब रखी मिली। मौका पर कुल 138 बोतल इंग्लिश 310 बोतल देसी मस्ताना व 9 पेटी बीयर बरामद हुई। सतीश संयुक्त टीम को देखकर मौका से फरार हो गया। सीआईए बीपीटीपी द्वारा बरामद अंग्रेजी व देशी शराब तथा बीयर की बोतलों को अपने कब्जे में लेकर सतीश उपरोक्त के खिलाफ थाना खेड़ीपुल में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

आए हुए लोग बोले: ईश्वर के आगे सारी दुनिया विवश है, पार्षद वीरेंद्र भड़ाना की माता प्रेमवती को भगवान अपने चरणों में सही स्थान दें।

Ajit Sinha

नॉएडा: ट्रको में छुपा कर अन्य राज्यो में सप्लाई करने के लिए ले जा रही 14 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत गांवों में देसी खाद के लिए गड्ढे खोदे जाएंगे- चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x