Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद की सड़कें जगमगाएगी तिरंगे से : केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब सत्ता संभाली है तो एक संकल्प लिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास करवाएंगे। 9 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की हर विधानसभा में नई-नई परियोजनाओं की सौगात दी है और अब फरीदाबाद की सड़के तिरंगा रौशनी से जगमगाएंगी। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज  बड़खल चौक स्मार्ट सिटी की स्मार्ट रोड पर 17 लाख की लागत से बनी तिरंगा लेजर लाइट का शुभारम्भ किया।केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर  कहा कि भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत देश में विकास कार्य तेज गति से है।

आज बड़खल चौक स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड पर तिरंगा लेजर लाइट का शुभारंभ किया गया है। जब आप इस रोड पर चलेंगे तो आप को तिरंगा नजर आएगा। बड़खल चौक से बाईपास रोड तक लेजर लाइट तिरंगे के रूप में नजर आएगी। इस रोड का नाम भी तिरंगा रोड रखा गया है।लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए तिरंगा लेजर लाइट का आज शुभारंभ किया गया। पूरे शहर की सड़कों को आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में सुंदर बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सड़कों पर एलईडी लाइट लगाई गई है। आगरा कैनाल, लड़कियों के स्कूल और कॉलेज, स्किल यूनिवर्सिटी और हाईवे इन सब के विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं और फरीदाबाद की सुंदरता को भी बढ़ाया जा रहा है। सारे देश में जितनी भी स्मार्ट सिटी है सब में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। पहले कोरोना महामारी की वजह से काम में कुछ देरी हुई थी लेकिन अब सभी विकास कार्यो ने तेजी पकड़ ली है। शहर के पार्क, बड़खल झील का पुनर्निर्माण, नेशनल हाईवे और हर शहर की गली को एलईडी से चमकाया गया है और यह सारी चीजें पिछले 9 में हुई है। जैसे देश बदल रहा है वैसे ही फरीदाबाद बदल रहा है। फरीदाबाद की तस्वीर बदल रही है।

Related posts

वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा के बेटे विनय शर्मा की बदमाशों ने दिन दहाड़े चाकुओं से गोद कर हत्या दी,वीडियो देखिए

Ajit Sinha

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल:फरीदाबाद के अरुण की पत्नी और बच्चों के सामने फर्रुखाबाद में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Ajit Sinha

गर्ल स्कूलों और कॉलेजों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले आशिक मिजाज लड़कों पर अब रहेगी महिला पुलिस की सख्त नजर – विकास अरोड़ा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x