Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नवीन अस्पताल में आईसीयू में ऐसी में गैस भरते समय लगी आग, फसे मरीजों को निकाला गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 सेक्टर में स्थित नवीन अस्पताल के चौथे फ्लोर पर स्थित आईसीयू में एसी में गैस भरने के दौरान आग लगी गई। आग लगने के दौरान हॉस्पिटल के अंदर धुआं फैल गया। हॉस्पिटल के स्टाफ ने लगे हुए फायर इक्विपमेंट के सहारे आज पर काबू पाया और शीशा तोड़ तोड़ कर धुएं के गुबार को निकाला।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम आईसीयू में भर्ती 5 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। घटना मैं कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ है

धुएं के गुबार से भरा नवीन अस्पताल के चौथे फ्लोर पर स्थित आईसीयू में एसी की मरम्मत का काम चल रहा था और इसी दौरान एसी में गैस भरने के दौरान आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। उस समय आईसीयू में उस समय 5 मरीज पहले से एडमिट थे जिन्हें तत्काल निकालकर ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया। अस्पताल के स्टाफ ने लगे हुए फायर इक्विपमेंट के सहारे आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 5:19 पर फायर ब्रिगेड को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा के अल्फा टू स्थित नवीन अस्पताल में आग लगी है मौके पर तुरंत दो गाड़ियों को भेजा गया, लेकिन स्टाफ ने लगे हुए फायर उपकरणों के सहारे आग पर काबू पा लिया था। फायरकर्मियों ने शीशा तोड़ तोड़ कर धुएं के गुबार को निकाला। 5 मरीज पहले से एडमिट थे जिन्हें तत्काल निकाल कर ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया घटना में कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2500 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ 4 अरेस्ट, दो को फरीदाबाद के एक सोसाईटी से पकड़ा ।

Ajit Sinha

हमदर्दी से बने अवैध संबंध पति की हत्या की दहलीज तक पहुंचे, पुलिस ने पत्नी और उसकी प्रेमी को ह्त्या के आरोप में किया अरेस्ट।  

Ajit Sinha

माचिस की एक तीली…और खाक हो गईं 3 कारें, सनकी युवक गिरफ्तार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x