Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 15 नए जिला अध्यक्षों के साथ जेजेपी संगठन में बड़ा बदलाव।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद सभी 22 जिलों में जिला अध्यक्षों और हिसार में प्रभारी की नियुक्ति की सूची जारी की है। जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी पाने वालों में 15 नए चेहरे हैं जबकि 7 जिला अध्यक्ष पहले से ही पदों पर हैं। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों में कई युवा शामिल हैं।

जननायक जनता पार्टी ने पंचकूला जिले में पूर्व प्रदेश महासचिव दिलबाग नैन, अंबाला जिले में दलबीर पूनिया, यमुनानगर में गुरविंद्र तेजली, कुरुक्षेत्र में कुलदीप जाखवाला, कैथल में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणदीप कौल औऱ करनाल में गुरुदेव रंभा को जिला अध्यक्ष बनाया है।इसी तरह पानीपत जिले में सुरेंद्र धौला, सोनीपत में पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राज सिंह दहिया, जींद में कृष्ण राठी, फतेहाबाद में रविंद्र सरपंच ठुईयां, सिरसा में पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा जिला अध्यक्ष होंगे। वहीं हिसार जिले में ताराचंद को जिला प्रभारी और अमित बूरा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा भिवानी जिले में जोगेंद्र बागनवाला, दादरी में नरेश द्वारका, रोहतक में दलबीर भराण, झज्जर जिले में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे संजय कबलाना, महेंद्रगढ़ में डॉ. मुनीष शर्मा और रेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर को जेजेपी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुग्राम में श्योचन्द यादव, नूंह में विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास के बेटे एडवोकेट जावेद खान, फरीदाबाद में पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़ और पलवल जिले में बुद्धिजीवी सेल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवेंद्र सौरोत जिला अध्यक्ष होंगे।

Related posts

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह  ने आज अन्नदातों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मोदी सरकार पर जमकर बरसे-देखें वीडियो  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कंपनी मैनेजर और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया ,और किसी और लड़की से शादी रचा ली, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x