Athrav – Online News Portal
नोएडा

महिंद्रा शोरूम के बैकयार्ड में खडी दो गाड़ियों लगी आग, थार और स्कॉर्पियो गाडी जल कर हुई खाक।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के साइट 4 में वेनिस मॉल के पास बने महिंद्रा शोरूम में खड़ी गाड़ियों में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर दो गाड़ियां जल कर खाक हो गई। यह आग शोरूम के बैकयार्ड में लगी थी, जहां एक्सीडेंटल गाड़ियां खड़ी की जाती है। सूचना मिलते ही थाना बीटा 2 पुलिस की टीम और फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण की जांच फायर बिग्रेड की अधिकारी कर रहे है।

महिंद्रा कार शोरूम के बैकयार्ड से कार के जलने से निकल रहा यह काला धुआं आसमान में छाया हुआ है, गाड़ियों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने आधे घंटे की भारी मशक्कत के बाद पाया. लेकिन तब तक एक पुरानी थार गाड़ी और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जलकर खाक हो गई थी।

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के साइट 4 में महिंद्रा के शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके लिए 5 गाड़ियां भेजी गई थी जिन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। यह आग शोरूम के बैकयार्ड में उस जगह पर लगी थी जहां पर एक्सीडेंटल गाड़ियां खड़ी की जाती है। जिन गाड़ियों में आग लगी यह दोनों एक्सीडेंट गाड़ियां थी. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नॉएडा: अंग्रेजों के नक्शे कदम पर भाजपा, अगस्त क्रांति पर सपा नेताओं ने हाथों में जंजीर बांधकर किया व्यवस्था का विरोध

Ajit Sinha

वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अरेस्ट, गैंग का सरगना निकाला ब्लाक प्रमुख का पति।

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण सड़कों पर हुई जलभराव से हुई दिक्क्तों को भुल जाए और होने वाले फायदे के बारे में सोचिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x