Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से मिलेगा महिलाओं को स्वाव लंबी बनाने के लिए 3 लाख रूपए का ऋण-डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए व्यक्तिगत कारोबार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से तीन लाख रुपये तक के ऋण दिलवाने की योजना शुरू की गई है। इस वित्त वर्ष में जिला फरीदाबाद के लिए भी केसों का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत जिन विधवा व तलाकशुदा महिलाओं की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है और आयु 18 से 60 वर्ष है, वे महिलाएं इस स्कीम की पात्र होंगी।

सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में इस योजना के तहत कुल ऋण का 10 प्रतिशत हिस्सा महिला को स्वयं वहन करना होगा और शेष 90 प्रतिशत राशि बैंकों के माध्यम से दी जाएगी।डीसी विक्रम ने आगे बताया कि बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा सब्सिडी के रूप में अदा किया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये व अवधि 3 वर्ष जो भी पहले हो होगी।महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक देशराज ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न क्रियाकलापों जैसे कि बुटीक,सिलाई कढ़ाई, ई-रिक्शा, मसाला, आचार इकाइयां, खाद्य प्रसंस्करण, कैरी बैग का निर्माण, बेकरी, रेडीमेड गारमेंट्स इत्यादि तथा अन्य किसी भी कार्य जिसकों महिलाये करने में सक्षम हो, उन सभी कार्यों को ऋण देने से पूर्व ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी। ताकि महिला को अपने कारोबार या लघु उद्योग स्थापित करने में कार्य कुशलता की कमी महसूस न हो। अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल के आशीर्वाद से आकाश गुप्ता बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के फिर से प्रधान बने।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता ने आज कार्यालय पुलिस आयुक्त फरीदाबाद में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ना खून बोलता, न रिश्ता बोलता है अगर कुछ बोलता है तो सिर्फ पैसा बोलता है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x