Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ग्रीन फील्ड में सड़क बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही के चलते ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के आगे लगती जाम।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में मॉल रोड की सड़कें तो बन गई, पर ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के निकट का हिस्सा अभी रह गया, बना नहीं हैं। इससे आमजनों को काफी हद तक राहत तो मिली हैं ,पर पूर्ण रूप से आमजनों को राहत नहीं मिली हैं, जी हैं पूरे सड़क नहीं बनने से रोजाना यहां पर सुबह -शाम घंटों जाम लगा करती थी,लेकिन अब दोपहर में भी अंडरपास के दोनों तरफ काफी लम्बा जाम,काफी देर तक लगी रहती हैं। इससे यहां से आने जाने वाले दैनिक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस मामले ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेंद्र कुमार का कहना हैं कि यहां माल रोड पर अभी सीमेन्टेट रोड बनी हैं,

का एक हिस्सा अभी बनना बाकि हैं , और वह हिस्सा उनके पुलिस चौकी के आसपास की हैं, जो सड़क बनी हैं उसकी ऊंचाई ज्यादा हैं, पुरानी सड़क नीचे हैं, इसके कारण से यहां से गुजरने वाली गाडी एक बार तो बिल्कुल थम सी जाती हैं, दूसरी बात ये हैं कि उनके पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर रेलवे अंडरपास हैं, के नीचे सड़क की चौड़ाई कम, उबड़- खाबड़ हैं।

इस कारण से प्रति दिन सुबह -शाम के समय गाड़ियों की जाम लग जाती हैं। और आज दोपहर में अंडरपास के दोनों तरफ लंबा जाम लग गई। उनका कहना हैं कि जाम के समय अपने पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाते हैं, जाम न लगे इस बात का वह और ध्यान रखेंगे, पर आम जनों को बिल्कुल परेशान नहीं होने देंगें।

सड़क बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही के कारण ग्रीन फील्ड की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया हैं। रेलवे अंडरपास से ग्रीन फील्ड पुलिस से आगे तक का एक बड़ा हिस्सा वैसे ही जर्जर अवस्था में हैं,के आगे बनी नई सिमेंटेट सड़कें करीब 12 इंच ऊंची हैं। इस कारण से एनएचपीसी चौक से लेकर ग्रीन फील्ड की बनी ऊंची सड़क तक गाड़ियों की दोनों साइडों में कतारें लग जाती हैं, और कभी भी लग जाती हैं ,वैसे तो सुबह -शाम को अक्सर जाम लग जाया करती थी,

लेकिन अब दोपहर में भी गाड़ियों की लंबी -लंबी कतारें लग जाती हैं। आज की इस खबर प्रकाशित तस्बीरें आज दोपहर लगभग चार बजे की हैं। इस दौरान तस्बीरें लेने के समय एक भी पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के लिए मौके पर मौजूद नहीं था,हालांकि ये जाम पुलिस चौकी के आगे भी जाम लगी हुई थी। यहां गुजरने वाले दैनिक लोगों ने जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन से मांग की हैं कि आधे- अधूरे सड़क बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई करें, ताकि ठेकेदार को चाहिए कि एक लाइन का काम तो पूरा करे, और बनाई गई सड़कों का पूर्ण रूप से आनंद ले सकें, और यहां से गुजरने वाले दैनिक लोग अपने मंजिलों तक सही समय पर पहुंच सकें।

Related posts

फरीदाबाद : सरकारी कॉलेजो में 20% सीटें बढ़ाने को लेकर एनएसयूआई ने किया जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन।

Ajit Sinha

भाजपा केवल उद्योगपतियों एवं शर्माएदारों की पार्टी, 5 वर्षों मेें गरीब लोगों को बर्बाद करने का काम किया:विजय प्रताप

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बायोमेट्रिक प्रारंभिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने पहुँचा था अभ्यर्थी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x