Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम ब्रेकिंग: ज्ञानेन्द्र उर्फ भोला हत्याकांड में शामिल 2 और आरोपित अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: सोहना -पलवल रोड स्थित फार्म हाउस के निकट ज्ञानेंद्र उर्फ़ भोला हत्याकांड में सोहना अपराध शाखा की टीम ने आज दो और आरोपितों को अरेस्ट किए हैं। अब तक इस केस में कुल 3 आरोपितों को अरेस्ट किए जा चुके हैं। अरेस्ट किए गए दो आरोपितों के नाम पवन व पंकज हैं। एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गत 12 अप्रैल 2023 को ज्ञानेन्द्र उर्फ भोला नामक 28 वर्षीय शख्स की सोहना- पलवल रोड पर स्थित एक फार्म हाउस के सामने कुछ लड़कों ने लाठी, डंडों, कुल्हाड़ी और व गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना शहर सोहना में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उनका कहना हैं कि सोहना अपराध शाखा प्रभारी व उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश की टीम ने मार पीट व गोली मार करके हत्या करने की वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे पवन व पंकज नामक 2 आरोपितों को वीरवार को अरेस्ट किया है। आरोपितों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक ज्ञानेन्द्र व इनके दोस्त भारत के बीच आपसी झगड़े की रंजिश थी, जिसके चलते इन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पवन उपरोक्त ने अपने मोबाइल फोन से इस वारदात (मारपीट करने) की वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर वायरल की थी। आरोपित पवन द्वारा वीडियो बनाने में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन इसके कब्जा से बरामद किया गया है। इससे पहले इस मामले में मुख्य आरोपित अजय उर्फ अज्जू को अरेस्ट किया जा चुका है। अब तक इस मामले में कुल 3 आरोपितों को पुलिस टीम द्वारा अरेस्ट किया जा चुका है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

जीजा को जमकर शराब पिलाई, जब उसे नशा हो गया तो उसकी गला घौंट कर हत्या कर दी, और आग लगा दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस, आज परेड ग्राउंड, नई पुलिस लाइनों, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में अपनी चौथी कमिश्नररेट दिवस समारोह परेड आयोजित की।

Ajit Sinha

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग अरेस्ट ,170 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व मर्सिडीज कार बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x