Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एनआरआई ने अपने बेटे की नशे की लत छुड़ाने हेतु भारत भेजा, नशे की लत तो छुटी नहीं, लेकिन नशे के कारण जिंदगी की डोर छूट गई


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के निवासी एक एन.आर.आई ने अपने युवा बेटे की नशे की लत छुड़ाने के लिए भारत भेजा, लेकिन नशे की लत तो नहीं छुटी, लेकिन नशे के कारण उसकी जिंदगी की डोर जरूर छूट गई। कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस ने नोएडा के सबसे पॉश सेक्टर- 25 एक फ्लैट से उसके शव को बरामद किया है, जो 3 दिन पुराना है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत कैसे हुई , इसको लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी है।

नोएडा सेक्टर-25 की जलवायु विहार सोसायटी के इसी फ्लैट में अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में अधिकारी योगेश बाली का 33 वर्षीय बेटा ध्रुव बाली का तीन दिन पुराना शव मिला। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में इंजीनियर था। पुलिस ने शव के पास से ड्रग्स का इंजेक्शन और एक खाली शीशी बरामद की है। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मृतक ध्रुव बाली की मां पिछले साल अक्टूबर महीने से साथ रह रही थी। एक सप्ताह पहले ही वह मुंबई स्थित फ्लैट से अपना सामान लेने के लिए गई थीं। उनकी 29 अप्रैल को बेटे ध्रुव से अंतिम बार बात हुई। इसके बाद से उसका फोन नहीं लग रहा था। उन्होंने उसके नोएडा और गुरुग्राम में दोस्तों को फोन किया तो उन्होंने ध्रुव के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ध्रुव बाली की कोई खबर न लगने परेशान वह मुंबई से नोएडा के लिए रवाना हो गई और पति को भी इसकी सूचना दी। मां सोमवार देऱ शाम नोएडा के फ्लैट पर पहुंचीं तो फ्लैट अंदर से बंद था। पड़ोसियों और गार्ड की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो बेड पर ध्रुव का शव पड़ा था और बदबू भरी हुई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। इस बीच योगेश बाली भी अमेरिका से नोएडा आ गए। पुलिस पूछताछ में ध्रुव के पिता योगेश बाली ने बताया कि दस साल पहले उनके बेटे को अमेरिका में ड्रग्स की लत लग गई थी। इसके कारण उन्होंने उसे नोएडा भेज दिया। यहां आने के बाद भी उसकी आदतों में सुधार नहीं हो रहा था। इस कारण बीते अक्टूबर से मां भी साथ रहने लगी। वह चोरी छिपे ड्रग्स ले रहा था।

Related posts

सोशल मीडिया पर छोटे भाई से हुआ विवाद,बदला लेने के लिए बड़े भाई की दुकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला:…जब खाकी वर्दी धारियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सीपी विकास अरोड़ा ने एक इंस्पेक्टर सहित 17 पुलिसकर्मियों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया प्रोत्साहित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x