
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: एसीपी अत्तर सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल/एसआर की टीम और डीसीपी/स्पेशल सेल आलोक कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर शिव कुमार ने एक कुख्यात अपराधी गौरव उर्फ गोलू (उम्र 21 वर्ष) पुत्र राजबीर निवासी गली नंबर 2,10, मुकुंदपुर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से .32 बोर की एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गौरव उर्फ गोलू हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती के तीन मामलों में वांछित था। उसने रंजीत झा और दो अन्य सहयोगियों के साथ गत 30 अप्रैल 2023 को आजादपुर वाणिज्यिक परिसर के पास दिन के उजाले में एक रियल एस्टेट एजेंट सोनू कुमार उर्फ दुबे को निशाना बनाकर नौ राउंड फायरिंग की थी।
सूचना और संचालन

रंजीत झा उर्फ गांजा (पहले मुठभेड़ के बाद दिनांक 30.04.2023 को मेरठ में गिरफ्तार) द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर, उपरोक्त गोलीबारी की घटना के अन्य अपराधियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच इंस्पेक्टर शिव कुमार को खास सूचना मिली कि रंजीत झा का सहयोगी गौरव उर्फ गोलू स्प्लेंडर बाइक पर गत 1 मई 2023 को शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास आउटर रिंग रोड पर आएगा। इसके अनुसार टीम गठित कर फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया गया। शाम करीब 4.45 बजे गौरव को बाइक से बुराड़ी की तरफ से फ्लाईओवर की ओर आते देखा गया। उसे जबरन रोका गया, जबर्दस्ती पुलिस टीम ने पकड़ लिया। मौके पर उसके पास से .32 बोर की एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई और इस संबंध में पीएस स्पेशल सेल में कानून की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पृष्ठभूमि एंव आपराधिक इतिहास
आरोपी से गहन पूछताछ की गई और पता चला कि 26.12.2022 को गौरव अपने सहयोगी रंजीत झा के साथ थाना बुराड़ी इलाके में बाइक से आया था और उसने मनोज उर्फ बाबू और राजा पर गोलियां चलाई थीं। बाद में गोली लगने से मनोज उर्फ बाबू की मौत हो गई, लेकिन राजा बच गया। आदर्श नगर इलाके में 2020 में राजा द्वारा अपने दो साथियों की हत्या का बदला लेने के लिए मुकेश उर्फ बोना ने गौरव और रणजीत के माध्यम से इस हत्या को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना बुराड़ी, दिल्ली में एफआईआर संख्या 957/22, धारा 302/307/34 आईपीसी एंव 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मुकेश उर्फ बोना को तो गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन गौरव व रंजीत झा को गिरफ्तार नहीं किया जा सका. फिर से 30.04.2023 को गौरव उर्फ गोलू ने रंजीत झा और दो अन्य सहयोगियों के साथ आजादपुर वाणिज्यिक परिसर के पास एक रियल एस्टेट एजेंट सोनू कुमार उर्फ दुबे को निशाना बनाकर नौ राउंड फायरिंग की थी। इस गोलीबारी का मकसद जमीन-जायदाद के एक पैसे के विवाद को सुलझाना था। गोलीकांड के बाद गौरव और रंजीत झा उर्फ गांजा गिरफ्तारी से बचने के लिए मेरठ भाग गए। हालांकि मेरठ पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में रणजीत झा को दिनांक 30.04.2023 की रात में गिरफ्तार कर लिया गया। रंजीत झा की गिरफ्तारी ने गौरव को अगले दिन दिल्ली लौटने के लिए प्रेरित किया। बरामद स्प्लेंडर बाइक का इस्तेमाल आरोपी व्यक्तियों ने आजादपुर कॉम्प्लेक्स फायरिंग की घटना में किया था और यह उनके द्वारा लोनी से 28.04.2023 को लूट लिया गया था। गौरव उर्फ गोलू ने आगे खुलासा किया है कि बरामद .32 बोर पिस्टल का भी उक्त फायरिंग की घटना में इस्तेमाल किया गया था.
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

