Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

फर्जी कॉल कर लोगों को ठगने वाला गिरोह का किया पर्दाफाश


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फतेहाबाद: फर्जी फोन कॉल कर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए साइबर थाना पुलिस फतेहाबाद की टीम ने मेवात जिले में छापेमारी कर एक शख्स  को अरेस्ट किया है। पकड़े गए युवक का नाम जाहुल निवासी गांव पापड़ा, थाना पिनगवां जिला नूंह है। पुलिस ने उसके घर से अलग-अलग बैंकों के 11 एटीएम कार्ड, 5 हजार रुपये कैश, 3 चैक बुक, 1 पीओएस मशीन, 1 टैब, 2 मोबाइल फोन व 4 मोबाइल फोनों के खाली बाक्स बरामद किए हैं।

जांच अधिकारी एसआई उमेद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बारे साइबर पुलिस ने 30 मार्च को टिब्बा कॉलोनी रतिया निवासी विक्की दमड़ी नामक युवक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। अपनी शिकायत में विक्की ने कहा था कि उसकी सब्जी मण्डी रतिया में दुकान है। 5 दिसंबर 2022 को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह शर्मा जी बोल रहा है और उसके कुछ पैसों की जरूरत है। वह उसे पैसे दे दो, वह थोड़ी देर में यह पैसे वापस लौटा देगा। विक्की ने कहा कि उसे लगा कि फोन करने वाला उसका ग्राहक शर्मा जी है, जिसे वह अच्छी तरह जानता है। फोन करने वालों की बातों में आकर उसने 3 बार अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल 95 हजार रुपये उसको ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने उसे एक और नंबर दिया जिस पर उसने 6 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद जब उसने वापस उसी नंबर पर फोन किया तो आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर जब उसने अपने ग्राहक राकेश शर्मा से बात की तो उसने किसी तरह से पैसे मांगने की बात से इंकार कर दिया। विक्की ने बताया कि जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दी। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद ने सूचना  प्राप्त होते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई उमेद सिंह की टीम ने अहम सुराग जुटाते हुए नूंह के गांव पापड़ा में छापेमारी की और युवक को उसके घर से काबू कर लिया।

10 प्रतिशत कमीशन पर एटीएम से पैसे निकालता था युवक

प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि धोखाधड़ी के ऐसे मामलों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी उसे एटीएम देता था, जिसके बाद वह मेवात एरिया में विभिन्न एटीएम से पैसे निकालते थे। इसके एवज में उसे निकाली गई राशि का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। वह कोरोना काल लगे लॉकडाउन के समय से यह काम कर रहा है और अब तक विभिन्न एटीएम से लाखों रुपये निकाल चुका है। फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है। इस मामले फतेहाबाद पुलिस मुख्य आरोपी की धरपकड़ के प्रयासों में जुटी है। पकड़े गए आरोपी अन्य जिलों मे भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

Related posts

कई केन्द्रीय इकाइयां विभिन्न राज्यों में घाटे में चल रही हैं या बंद हो चुकी हैं, बेकार पड़ी जमीनों को राज्य सरकार खरीदने को तैयार है: सीएम

Ajit Sinha

प्रदेश में चार लाख पन्ना प्रमुखों का टारगेट पूरा करने के नजदीक भाजपा

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने दी फरीदाबाद जिला में 270 करोड़ रुपये की धनराशि की विकास परियोजनाओं की सौगात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x