Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जल्दी अमीर बनने की चाह में एमबीए पास युवती ने नकली नोट छापने का गिरोह, युवती समेत दो अरेस्ट।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:नोएडा पुलिस ने नकली नोट छाप कर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।  इस गिरोह की मास्टरमाइंड एमबीए पास कोमल यादव है, जिसको कोतवाली सेक्टर- 63 पुलिस ने उसके दो साथियों के साथ एफएनजी तिराहे के पास से अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 75 हजार के नकली नोट बरामद किया है।  पुलिस की गिरफ्त में खड़ी कोमल यादव उर्फ प्रिया यादव इस गिरोह की मास्टरमाइंड है, जबकि सरगुन और धीरज इस धंधे में उसकी मदद करते थे।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि जल्दी अमीर बनने की चाह में कोमल यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर वेब सीरीज फर्जी देख कर नकली नोट छापना शुरू कर दिया और नोटों को बाजार में खपाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल करते थे, जो भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में ठेली और अन्य फुटकर दुकानो पर इन नोटों को खपाते थे,ये लोग 15 से 16 हज़ार के नकली नोट बाजार में खपा चुके है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि आरोपितों के पास से 54100 कीमत के 100 के नोट 21400 कीमत के यह नकली नोट, पांच मोबाइल,कागज, इंक,प्रिंटर,बरामद किए गए हैं। डीसीपी के अनुसार आरोपित नकली नोटों के कारोबार से ज्यादा फायदा न होने के कारण संतुष्ट नहीं थे इनकी योजना लूट जैसे संगीन अपराध करने की थी।   इनके पास से बरामद मोबाइल की व्हाट्सएप चैट से इस बात की जानकारी मिली है। 

Related posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ नोएडा, इस्कॉन मंदिर लोगो के विशेष आकर्षण का केंद्र।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की पीसीआर गाड़ी ने आज तड़के एक दुकानदार को कुचल दिया, मौत, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड, होंगें गिरफ्तार।

Ajit Sinha

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट सेवा शुरू होने का इंतजार खत्म, फायर टेंडर के सलामी के साथ रनवे पर हुई पहला टेक ऑफ और लैंडिंग-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x