Athrav – Online News Portal
दिल्ली

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में बनेगी मां सीता की 251 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा-डॉ. इंद्रेश कुमार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि इंसान को अपनी मां और मातृभूमि के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहना चाहिए, क्योंकि मां हमें संस्कार देती है और मातृभूमि हमें गौरव की अनुभूति कराती है। वे आज नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मां सीता पर केंद्रित एक कार्य क्रम को संबोधित कर रहे थे। रामायण रिसर्च काउंसिल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. इंद्रेश ने कहा कि सीता माता के बिना श्री राम की कल्पना संभव नहीं है। मां सीता हमारे दिलों में बसती हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि काउंसिल के तत्वावधान में बिहार के सीतामढ़ी में मां सीता की 251 फीट ऊंची प्रतिमा निर्माण के साथ उनके प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम को शक्ति-स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य हो रहा है। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मां सीता के व्यक्तित्व में समाहित प्रेम, सेवा, उदारता, समर्पण, त्याग और क्षमा की भावना से सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी सीखने की जरूरत है। राम मंदिर ट्रस्ट, अयोध्या के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि माता सीता जी के प्राकट्य स्थल सीतामढ़ी में उनके भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर पहल तेज हो गई है। सीतामढ़ी को भी अयोध्या की तरह भव्य सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी अपने विचार रखे।  इस अवसर पर जय सिया राम के उद्घोष के साथ माता सीता पर आधारित पुस्तक ‘श्री भगवती सीता महाशक्ति साधना’ का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक का संकलन मां भगवती के अनन्य साधक और रामायण रिसर्च काउंसिल के मुख्य मार्गदर्शक श्री श्री 1008 परमहंस सांदीपेंद्र जी महाराज ने किया है और इसे प्रभात प्रकाशन नई दिल्ली ने प्रकाशित किया है। काउंसिल के संयोजक देव रत्न शर्मा ने कहा कि इस पुस्तक को कई भाषाओं में अनुवादित करवाकर विभिन्न देशों में प्रसारित किया जाएगा, जिससे मां सीता के धैर्य, पराक्रम और निष्ठा और उनसे जुड़ी कथाएं पूरी दुनिया तक पहुंच सकें। काउंसिल के सदस्य अवधेश सिंह ने कहा कि वह पूरे देश के युवाओं को इस अभियान से जोड़ने के लिए अभियान चलाएंगे।
कार्यक्रम में भाजपा के सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, श्री तपोनिधी पंचायती आनंद अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज, स्वामी दीपांकर जी महाराज, साध्वी प्राची, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा, भाजपा नेता श्याम जाजू,  कथावाचिका साध्वी लक्ष्मी माता समेत कई प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।

Related posts

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सड़क सुरक्षा शिक्षा में क्रांति लाने के लिए समझौता।

Ajit Sinha

नई दिल्ली:4 चरण का तुगलकाबाद मेट्रो कॉरिडोर; 28 मीटर लम्बी U-GIRDERS को इस कॉरिडोर पर लगाया जाएगा

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने हाथरस की लड़की के साथ हुई गैंग रेप के बाद हुई मौत पर यूपी के सीएम पर साधा निशाना- वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x