Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जिला सोनीपत के पिनाना गांव के एक हलका पटवारी नवीन को 5000 रुपये की रिश्वत मांगने व स्वीकार करने के आरोप में पकड़ा है। एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पटवारी को जिला सोनीपत के पिनाना गांव निवासी रामकिशन द्वारा भ्रष्टाचार संबंधी दी गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क करते हुए आरोप लगाया कि पटवारी उसके परिवार की जमीन का इंतकाल करने के एवज में 5,000 रुपये की मांग कर रहा है। जब आरोपी पटवारी घूस की मांग कर रहा था तब शिकायतकर्ता ने अपने फोन पर बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी। एसीबी की टीम ने शिकायत की जांच के बाद रेड करते हुए आरोपी पटवारी को दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम ने आरोपी से 5000 रुपये की रिश्वत की राशि भी बरामद की। इस संबंध में आरोपी पटवारी के खिलाफ एसीबी थाना रोहतक में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

खरीदारों से 21 फ्लैटों के करोड़ों रूपए लेने के बाद, दोबारा से उन फ्लैटों को बेचने वाले एक कंपनी के निदेशक को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अनिल विज ने नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों को खिलाई मिठाई, फिर ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूमें

Ajit Sinha

हरियाणा: निर्माणाधीन संसद भवन का सरिया चोरी कर बेचने की फिराक में थे आरोपित, ट्रक सहित चढ़े पुलिस के हत्थे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x