Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: इंश्योरेंस पॉलिसी के रिनुअल कराने के नाम पर करीब 150 से लोगों से लाखों की ठगी करने वाले 6 आरोपित अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना फाइबर की टीम ने आज इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करने के नाम पर करीब  150 लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम वरुण, अजय कुमार,अर्जुन सिंह,विजय, सुमित और अभिषेक हैं। पुलिस ने इनसे वारदात में इस्तेमाल की गई 8 मोबाइल फोन , 4 सिम कार्ड, 24200 रुपए बरामद किए हैं।  

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। आरोपित  वरुण, अजय कुमार,अर्जुन सिंह और सुमित पहले चार-पांच साल से कॉल सेंटर पर काम करते थे। जिन्होंने करीब बीते  2 साल से पैसे कमाने के लालच में आकर फर्जी कॉल सेंटर खोलकर काम करते थे। आरोपितों ने करीब 100-150 वारदातो को अंजाम दे रखा है। आरोपित विजय का रिटेलर का काम है। जिसके स्विफ्ट मनी प्राइवेट लिमिटेड के अकाउंट है। जो पैसे एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में कमीशन लेकर पैसे ट्रांसफर करता है। आरोपित  सुमित पैसे निकालने के लिए विजय के पास आता है और 10 प्रतिशत कमीशन पर पैसे लेकर जाता है। बाकी का पैसा अन्य आरोपित बांट लेते है। आरोपित पॉलिसी धारकों की जानकारी का प्रयोग करते हुए उनके पास फोन करते तथा इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूअल कराने व उस पर कैशबैक दिलाने या जिन पॉलिसी की किस्त बकाया रहती थी ,उनको दोबारा से चालू करवाने के लिए उन पर लगे एजेंट कोड को हटाने के नाम पर धोखाधड़ी से अपने फर्जी बैंक खातों में उनसे पैसे डलवा लेते हैं।

Related posts

डबल मर्डर से दहला दिल्ली: बीती रात अज्ञात हमलाबारों ने 3 लोगों को मारी गोली, दो की मौत, एक घायल।

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 30 नवंबर-2020 तक बंद रहेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परेशान बायर्स ने आज सेक्टर- 76 स्थित बिल्डर कंपनी एडल डिवाइन कोर्ट सोसायटी में इकट्ठे होकर किया प्रदर्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x