Athrav – Online News Portal
दिल्ली

अब एक क्लिक में उपलब्ध कराएगी सरकारी सेवाएं और जानकारियां, सीएम अरविंद ने किया 180 नए वेबसाइट का शुभारम्भ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली सरकार की सेवाएं और जानकारियां अब आपको एक क्लिक में उपलब्ध हो जाएंगी। अब वेबसाइट पर कितना भी ट्रैफिक लोड पड़ेगा, पर वो क्रैश नहीं होगी और मोबाइल व टैब पर भी बड़ी आसानी से एक्सेस कर पाएंगे। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली सरकार का नया वेबपोर्टल और 50 विभागों की 180 वेबसाइट्स का शुभारंभ किया। सभी विभागों की वेबसाइट को वेब पोर्टल से इंटीग्रेट किया गया है। 2008 में लांच की गई दिल्ली सरकार की मौजूदा वेबसाइट पुरानी तकनीक पर आधारित थी, जो ट्रैफिक लोड बढ़ते ही क्रैश हो जा रही थी। इसकी वजह से लोगों को सरकारी सेवाएं और जानकारियां प्राप्त करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस अवसर पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की नई वेबसाइट क्लाउड पर आधारित है। इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और स्पेस भी पर्याप्त है। अब ट्रैफिक बढ़ने पर भी वेबसाइट क्रैश नहीं होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के बेवपोर्टल के साथ विभिन्न विभागों की 180 वेबसाइट को लांच किया। इस दौरान आईटी मंत्री कैलाश गहलोत और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सर्व प्रथम आईटी विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नई वेबसाइट की खासियतें बताई और पुरानी और नई वेबसाइट में अंतर बताया। अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा वेबसाइट पुरानी टेक्नोलॉजी पर आधारित थी। उसका सर्वर पुरानी तकनीक पर आधारित था। जब भी सरकार किसी स्कीम की घोषणा करती थी तो वेबसाइट पर आचानक से ट्रैफिक बढ़ जाता था और वेबसाइट के साथ कई बार सर्वर भी क्रैश हो जाता था। पुरानी तकनीक पर आधारित होने के कारण सर्वर को ठीक करने के लिए कोई वेंडर नहीं मिल पाता था। साथ ही पुरानी वेबसाइट मोबाइल व टैब फ्रैंडली नहीं थी। इन वजहों से लोगों को सरकारी सेवाएं और जानकारियां हासिल करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई वेबसाइट में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ये वेबसाइट्स प्रति सेकेंड लाखों की ट्रैफिक आने पर भी क्रैश नहीं होंगी। 

Related posts

गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली की केंद्रीय कारागारों की स्थिति, चुनौतियों और उसके समाधान पर की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में तीनों मासूम बेटियों के सामने मां को उतारा मौत के घाट, फरार

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को एकमुश्त 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि देगी: अरविंद केजरीवाल  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x