Athrav – Online News Portal
अपराध टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मानव रचना शिक्षण संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, अभी तक की जांच में नहीं मिला कुछ भी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज शुक्रवार दोपहर को शिकायत मिली कि किसी ने मानव रचना शिक्षण संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी दी है। शिकायत मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस की बम स्क्वायड के साथ डॉग स्क्वायड आदि की टीम संस्थान के सभी कैंपस में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। इसके बावजूद पुलिस सतर्कता बरत रही है। शिक्षण संस्थान की शिकायत को साइबर थाना को सौंपा गया है। साइबर थाना की पुलिस आधुनिक तकनीकी मदद से आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि ईमेल किसने किया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेश

Ajit Sinha

मीडिया परिस्थितिकी तंत्र के माध्यम के रूप में नैरेटिव को नेविगेट करना” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान

Ajit Sinha

हीट एंड रन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल, शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x