Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में टीचरों के सामने छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: देश में अच्छी रैंकिंग में शामिल एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों के इस वीडियो में तमाम छात्र-छात्राओं अभिजात्य वर्ग के नजर आ रहे है। इसके बावजूद बात बात पर गली देते हुए आपस में भिड़ जाते है। इस यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच झगड़े और मारपीट का एक बार फिर मामला सामने आया है। और क्लास रूम में टीचर्स के सामने छात्रों के बीच जम कर मारपीट हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है इस मामले शिकायत मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. वही यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है।  

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ छात्र मिलकर एक अकेले छात्र के साथ मारपीट कर रहे हैं ,उस समय क्लास में टीचर भी मौजूद है, जो उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रही है लेकिन छात्र काबू में नहीं आ रहे हैं, जब पीटने वाला भागने का प्रयास करता तो उसके पीछे पीटने के लिए छात्र की तरफ भागते हुए दिखाई देते है।  यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों के मारपीट का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है क्लास सीट पर बैठने क़ो लेकर अंकुश चपराना नाम के छात्र अन्य छात्रों कै साथ विवाद हो गया जो बाद में मारपीट में बदल गया। नोएडा के थाना 126 प्रभारी  का कहना है कि अंकुश चपराना निवासी कासना द्वारा दी गई।  शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच व आवश्यक कार्रवाई  की जा रही है।  वही. विश्वविद्यालय की तरफ से इस बारे में कोई भी बात करने को तैयार नही है। 

Related posts

महिला से जबरन शादी करना चाहता था, उसने उसके पति को मनाने और धमका ने की कोशिश की, नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी।

Ajit Sinha

बड़खल –सूरजकुंड रोड फरीदाबाद के पास अवैध नशीली दवाइयों की 24000 कैप्सूलों की तस्करी करता हुआ एक तस्कर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने यूपी को अहम भूमिका : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x