Athrav – Online News Portal
नोएडा

बहुमंजिला हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट अब लोगों को डराने लगी है, दो हादसों में लिफ्ट में फंसे 10 ,निकाला गया -वीडियो देखें।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा,ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनी 200 के करीब बहुमंजिला इमारतें और हाउसिंग सोसाइटी रहने वाले लोगों को लिफ्ट पर निर्भर रहना पड़ता है और लिफ्ट में आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है जिसके कारण लोग इन लिफ्टों से डरने लगे हैं।  बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी और ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो में स्थित गोल्फ गार्डेनिया सोसायटी में लगे लिफ्ट मां और बेटा और एक परिवार के आठ सदस्य फंस गए  जिन्हे भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के डी-5 टावर में 11वें फ्लोर पर रहने वाली साक्षी बंसल अपने साढ़े चार के बच्चे के साथ 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। साक्षी ने बताया कि वह शाम करीब चार बजे लिफ्ट से अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने जा रही थीं। अचानक बिजली कटने से लिफ्ट चौथे और पांचवें फ्लोर के बीच अटक गई। लिफ्ट में बेटे के रोने की आवाज सुनकर पहले फ्लोर पर रह रहा युवक मदद के लिए पहुंचा। उसे मेंटेनेंस टीम को जानकारी दी। करीब 4.30 बजे उनको और बेटे को बाहर निकाला जा सका।

….प्रोटेस्ट करते हुए फाइल शॉट्स…….

सोसायटी निवासी के निवासियों का कहना है मेंटेनेंस चार्ज लेने के बाद भी सोसाइटी में समय रहते मेंटेनेंस नहीं किया जाता, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है। इसके लिए वे लोग कई बार प्रोस्टेट भी कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है. वही सोसाइटी के मेंटेनेंस मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि शाम के समय एचटी पैनल में कुछ दिक्कत आने से पावर बैकअप शुरू नहीं हो पाया था। इसकी वजह से लिफ्ट शुरू नहीं हो पाई थी। टावर का गार्ड छुट्टी पर था। घटना के बाद गार्ड की तैनाती कर दी गई है।दूसरा हादसा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो में स्थित गोल्फ गार्डेनिया सोसायटी की लिफ्ट में हुआ।  रात के 11 बजे के करीब एक परिवार के आठ लोग लिफ्ट में थे इसी दौरान तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट रुक गई। लिफ्ट में फंसे लोगों ने तत्काल इमरजेंसी नंबर पर फोन मिलाया। इसके साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला । आधे घंटे लिफ्ट में फंसे होने की सूचना पर सोसायटी में हाहाकार मच गया।

लिफ्ट में फंसे लोगों में दो बच्चे भी शामिल थे। लिफ्ट में फंसे लोगों ने बताया कि अचानक लिफ्ट बंद हो गई। उन्होंने अलार्म बजाया लेकिन कोई ने नहीं सुना।नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद समेत राज्य के तमाम जिलों में बहुमंजिला हाउसिंग सोसायटी हैं। इन इमारतों में आने जाने के लिए लिफ्ट और एलिवेटर पर निर्भर रहना पड़ता है। जिससे आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है। उत्तर प्रदेश में अभी तक इन लिफ्ट और एलीवेटर से जुड़ी व्यवस्था व संचालन को नियमित करने के लिए कोई कानून उपलब्ध नहीं है। उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट पिछले कई सालों से लंबित है। दूसरी ओर बिल्डर हाईराइज इमारतों का निर्माण करने के दौरान लिफ्ट लगाता है और दशकों के बाद कब्जा देता है। इसलिए ज्यादातर लिफ्ट पुरानी हो जाती हैं और नियमित रखरखाव की आवश्यकता होती है। जो नहीं हो रही है जिसकी वजह से ये हादसे हो रहे है।  

Related posts

फरीदाबाद के छायसा निवासी शिव कुमार बुलंदशहर पुलिस के चंगुल से हुआ फरार, सूरजपुर थाने 4 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

गजब : जाली हस्ताक्षर कर यूपी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को कंपनी का शेयर होल्डर बना दिया, केस दर्ज, पुलिस कर रही है जांच

Ajit Sinha

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित और इंटरनैशनल महिला रेसलर के पति के गले से चेन लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x