Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

धू धू जलती स्कूल बस को बुझाने आई फायर बिग्रेड की गाडी ख़राब निकली, पूरी तरह से जल गई बस- देखे लाइव वीडियो


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल में आज सुबह पुराने जीटी रोड पर छात्र -छात्राओं को स्कूल की ओर ले जा रही मिनी बस में अचानक भयंकर आग लग गई। हालांकि आनन-फानन में बस में सवार सभी छात्रों को बस से नीचे उतार लिया गया। जिससे एक बड़ा भयानक हादसा होने से टल गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की कर्मियों की लापरवाही चलते स्कूल बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

पुराने जीटी रोड ,शहर थाने के निकट एक निजी स्कूल की ओर छात्र -छात्राओं को ले जा रही स्कूल बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । आग इतनी भीषण थी कि नजदीक की दुकानों के बोर्ड भी आग चपेट में आकर जलने लगे। मौके पर खड़े बस के ड्राइवर भगत जीत ने बताया कि वह बच्चों को स्कूल की ओर छोड़ने जा रहा था। तभी बस में नीचे से धुआं निकलते देख कर वह रुका गया। जब उसने बस के नीचे झांक कर देखा, तो नीचे हल्की आग लगी हुई थी। पानी डालकर आग को उसने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बुझने की वजह बढ़ने लगी। जिसके बाद फायर बिग्रेड के नंबर पर फोन कर सूचना दी गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन मशीन खराब होने के चलते वह आग को बुझाने में कामयाब नहीं रहे, आनन-फानन मे दूसरी गाड़ी फायर बिग्रेड की मंगवाई गई। तब तक आग की चपेट में आकर बस पूरी तरह से स्वाहा हो गई। गनीमत तो यह रही कि बस में से स्कूली बच्चों को नीचे उतार लिया गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Related posts

फरीदाबाद: फिजिकल एजुकेशन एंड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा 5वी नेशनल यूथ गेम्स में फरीदाबाद के 15 बच्चों ने मैडल जीते।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज 19 इकाईयों को किया सील इनपर करीब 22 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

Ajit Sinha

21 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में साक्ष्य नष्ट करने व तथ्य छुपाने के इरादे से शव को सुनसान जगह पर फेंकने के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x