Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव नोएडा

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन लग्जरी गाड़ियों के साथ चार गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय लग्जरी गाड़िया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए, ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा-2 पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की गाड़ियां कम दाम पर खरीद दूर वाले इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने का कारोबार करते हैं।  पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्कॉर्पियो ,ब्रेजा और फॉर्च्यूनर गाड़ियां, फर्जी नंबर प्लेट तमंचा कारतूस भी बरामद किया हैं।  पुलिस की गिरफ्त में बैठे हुए मोहम्मद सरफराज उर्फ दिलशाद उर्फ मुल्ला,  इंद्रजीत  , सलाउद्दीन उर्फ अकबर अली और मोहम्मद हारुन अंतरराज्यीय गैंग वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं।  इनके कब्जे से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद की गई है, जो इन्होंने गुरुग्राम और दिल्ली से चोरी की थी और बेचने के लिए नोएडा आए थे।   
एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल को पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रवीण त्यागी को चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ कोतवाली बीटा-2 इलाके में स्थित डाढा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया था।  प्रवीण त्यागी से हुई पूछताछ के आधार पर कोतवाली बीटा पुलिस ने 10 अप्रैल को मोहम्मद सरफराज उर्फ दिलशाद उर्फ मुल्ला चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ पकडा।  सरफराज ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने फॉर्च्यूनर गाड़ी अपने साथी फरमान और इमरान के साथ मिलकर गुरुग्राम, हरियाणा से चोरी की थी और वह चोरी की कार गाड़ी अपने साथियों को बेचने आया था। एडिशनल डीसीपी के अनुसार सरफराज ने बताया कि इससे पहले भी उसने और इमरान के साथ मिलकर दिल्ली और हरियाणा से कई लग्जरी गाड़ी चोरी की है और उन चोरी को बेचने के लिए हारून,  सलाउद्दीन,  इंद्रजीत को अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के नीचे बुलाया है।   पुलिस टीम सरफराज और स्कॉर्पियो के साथ जब अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचे तो मेट्रो स्टेशन नीचे एक ब्रेजा गाड़ी में हारुन,  सलाउद्दीन और इंद्रजीत खड़े मिले।   पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर चोरी की गाड़ी ब्रेजा बरामद कर ली। सरफराज ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी थाना सिविल लाइन गुरुग्राम से,  स्कॉर्पियो गाड़ी सेक्टर- 9 थाना गुरुग्राम से और ब्रेजा गाड़ी को दिल्ली से चोरी किया था। गाड़ियों के संबंध में संबंधित थानों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जो गाड़ियों को चोरी और चोरी की गई गाड़ियों को कम दामों में खरीद कर दूर वाले इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने का कारोबार करते हैं और पुलिस से बचने के लिए उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते हैं।   सरफराज एक शातिर किस्म का वाहन चोर है और मेरठ के नौचंदी और अमरोहा में  जेल जा चुका है।   पुलिस आईएएस गैंग के फरार चल रहे दो बदमाशों इमरान और की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है।   

Related posts

गुरुग्राम में शमशान घाट की दीवार करने से हुई 4 लोगों की मौत- सीसीटीवी में हुई कैद

Ajit Sinha

फरीदाबाद:प्रॉपर्टी हथियाने के लिए पुत्रवधू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी अपने ससुर की गोली मारकर हत्या-अरेस्ट

Ajit Sinha

एचएसवीपी जेई सहित पटवारी 55,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x