Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसीबी ने एक हॉस्पिटल के प्रांगण से दो लोगों को एक लाख 80000 हजार लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार की शाम को ई.एस.आई.सी. में सफाई कर्मी की नौकरी के नाम पर 180000 रुपए लेते हुए दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना एसीबी, फरीदाबाद में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम राकेश (निजी व्यक्ति) निवासी मकान नंबर 352 मिलाद कॉलोनी ,फ़रीदाबाद, क्वेस कंपनी का कर्मचारी व हकीम (निजी व्यक्ति) निवासी मकान नंबर 268 भगत सिंह कॉलोनी, एन.आई.टी. 5, फरीदाबाद है। ये लोग शिकायतकर्ता कर्मवीर, निवासी 24 बी, बालाजी कॉलोनी , बल्लभगढ़ से 2 लाख रूपए की मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने जैसे ही हॉस्पिटल में उसे 180000 रुपए दिए तो पहले से घात लगाए बैठे एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दोनों को दबोच लिया।

Related posts

फरीदाबाद के रामनगर में गर्लफ्रेंड को शादी में जान से मारने के लिए कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा, जब पकड़ा गया, तो खुद ही आग लगा ली।

Ajit Sinha

उम्र 23 वर्ष, संगीन मुकदमें 17 ,अपराध शाखा, पालम विहार, गुरुग्राम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, पकड़ा गया कुख्यात अपराधी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नेफिस सिस्टम से मिली बड़ी सफलता, प्रदेश पुलिस ने की 11 डेड बॉडीज की पहचान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x