Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने नीलम पुल के नीचे बेस दर्जनों झुग्गियों पर चलाया बुलडोजर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज नीलम पुल के नीचे अवैध रूप से वर्षों से बेस झुग्गी बस्तियों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई आज भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में सुशील कुमार मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ का नेतृत्व निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा कर रहे थे। 
एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा का कहना हैं कि नीलम पुल के नीचे समय -समय पर अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाने कार्य वह करते हैं, इसके बाद भी ये यहां पर लोग झुग्गियां बनाकर रहने लगते हैं, इस वजह से यहां पर अक्सर गंदगी  रहती हैं, कई बार तो यहां पर आग भी लग चुकी हैं, आज यहां पर एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से बनी हुई सभी झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया हैं।  सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि अब यहां पर एक झुग्गियों को अब यहां पर बिल्कुल रहने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए वह यहां पर रोजाना एक चक्कर उनकी टीम के लोग लगाएगी। 

Related posts

फरीदाबाद : कृष्णपाल गुजर ने लगभग 50 करोड़ रूपए की लागत से हुड्डा फरीदाबाद द्वारा तैयार की गई रैनीवैल परियोजना का उद्घाटन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्पेनिश शोधकर्ता डॉ. एंड्री वी. शिबाएव ने स्मार्ट पॉलिमर समाग्री को लेकर जानकारी दी

Ajit Sinha

भूजल दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है, फरीदाबाद जिला भी प्रदेश के 13 जिलों के डार्क जोन में घोषित किया गया है।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x