Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

परिवारिक कलेश के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर उसे बोरी में भरकर यमुना नदी में फेंका।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली इलाके में स्थित छातंगा गांव में पारिवारिक कलेश के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे बोरी में भरकर जमुना नदी में फेंक दिया और कोतवाली में जाकर उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज करा दी। इस बीच लड़की के परिवार वालों ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए  शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब आरोपी से कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार 3 दिनों तक महिला के शव यमुना नदी में तलाशने के बाद आखिरकार शव को बरामद कर लिया है, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर शव छिपाने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद किया है। शव को यमुना नदी में फेंकने वाले आरोपी के रिश्तेदार की पुलिस तलाश कर रही है।  

पुलिस की गिरफ्त में छातंगा गांव निवासी सरवन ने रविवार रात अपनी पत्नी उषा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसने अपने रिश्तेदार की मदद से बोरे में शव बंद कर बाइक पर लादकर यमुना में फेंक दिया था। पुलिस को चकमा देने के लिए सरवन ने सोमवार सुबह कोतवाली में पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। इस बीच अपनी बेटी के गायब होने पर भगत सिंह ने अपने दामाद पर उषा की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जब आरोपी से कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह गोताखोरों की मदद से यमुना में शव की तलाश शुरू की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। दोपहर में मेरठ से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने यमुना में शव की तलाश शुरू की, लेकिन शव नहीं मिला। बुधवार को दोपहर में मेरठ से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने यमुना में शव की तलाश शुरू की, दस घंटे चले सर्च ऑपरेशन में भी शव बरामद नहीं हो सका। टीम ने तीसरे दिन गुरुवार को स्टीमर को तेज रफ्तार दौड़ाकर पानी को तलहटी तक हिलाने का प्रयास शुरू किया। पानी की तेज हिलोरों की वजह से एक बोरा पानी की सतह पर दिखाई देने लगा। बोरे को नदी से बाहर निकलकर खोलने पर उसमें महिला का शव मिला। शव को पंचायतनामा की कार्रवाई  करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट  कर शव छिपाने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद किया है।  शव को यमुना नदी में फेंकने वाले आरोपी के रिश्तेदार की पुलिस तलाश कर रही है। 

Related posts

हरियाणा 112 ने सुरक्षा सेवाओं में नया कीर्तिमान: दिसंबर 2025 तक 2.75 करोड़ कॉलस हुई प्राप्त,रेस्पॉन्स टाइम 9 मिनट 33 सेकंड

Ajit Sinha

अच्छी पहल : कड़ाके की ठंड में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ कुल्हड़ चाय पीकर मुस्तैद नजर आए पुलिसकर्मी-वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मोटरसाइकिल पर स्टंट करके महिलाओं को परेशान करने वाले दो नवयुवकों को दुर्गा शक्ति टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x