Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: एडीसी अपराजिता ने गांव नचौली में निर्माणाधीन कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एडीसी अपराजिता ने कहा कि कॉलेज की नई इमारत सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी नार्मस आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण हो और उसमें किसी भी प्रकार की कोई भी तकनीकी कमी नहीं रहनी चाहिए। एडीसी अपराजिता ने आज नचौली में बन रहे राजकीय कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।आपको बता दे कि फरीदाबाद जिला के विकास कार्यों को लेकर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के मद्देनज़र मोहना और नचौली गांव में बनने वाले सरकारी कॉलेजों का निर्माण कार्य लगभग पूरा है।

जिसके निर्माण कार्य का निरिक्षण अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि  सभी कॉलेजों की सभी इमारतें आधुनिक तकनीक के रूप में विकसित  की गई है साथ ही उनमें वेंटिलेशन, बिजली-पानी तथा अन्य तमाम मूलभूत सुविधाएं सरकार द्वारा जारी हिदायतों अनुसार पूरी की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न आने पाये।इस अवसर पर एसीयूटी सोनू भट्ट सहित पीडब्ल्यूडी के कई अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

एक मकान में सो रही तीन महिलाओं को बेहोश कर लाखों के गहने ले गए चोर, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम।

Ajit Sinha

नगर निगम कमिश्नर अनीता यादव ने ओल्ड जॉन में किया दौड़ा,एक नियंत्रण कक्ष तुरंत प्रभाव से स्थापित किया गया है,

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यदि कोई भी स्ट्रक्चर वन विभाग की जमीन पर काबिज है तो उसको तुरंत बेदखल किया जाए-सुप्रीम कोर्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x