Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बारिश ने रोका राम को वन जाने से

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :कल पूरा दिन बरसते पानी ने नहीं होने दी रात को रामलीला, विजय रामलीला कमेटी में कल रात होना था राम को बनवास। राम का रोल करने वाले सौरभ कुमार ने कहा कि मौसम भी नही भेजना चाहता  बनवास। आज का दिन और रुकेंगे महलों मे।
कमेटी के  चेयरमैन सुनील कपूर ने बताया कि ऐसी स्थिति  के लिए कमेटी के पास पूरे इंतेज़ाम हैं और शहर में एक मात्र पक्की छत वाले इतने बड़े हाल की कमेटी है कि यहां लीला दिखाने में हमे कोई दिक्कत नहीं परन्तु फिर भी कल की लीला रोकने के पीछे का कारण कुछ और ही है। बारिश में दर्शक घरों से निकल कर मंच तक नहीं आ पायेंगे ये सोचते हुए कार्यक्रम को पोस्ट पोंड किया गया।
राम बनवास एक मुख्य दृश्य है जिसे यहां की पब्लिक दिल से पसन्द करती है। इसे अच्छे तरीके से अच्छी भीड़ में दिखाना ही शोभनीय है। कमेटी के सहसचिव वैभव लरोइया ने बताया कि बावजूद कार्यक्रम रद्द होने के हम सब संस्था में ही रहे, सबने एक साथ ही खाना खाया जिस प्रकार रोज़ाना करते हैं। आज इस मंच पर होगा राम को बनवास ओर दशरथ का स्वर्गवास|

Related posts

25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, विद्यालयों में श्रमदान होगा अनिवार्य : सीएम नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारत में बेहद भरोसेमंद ज्योतिषी, डॉ हेमंत बरुआ को मिला सम्मान स्टार अचीवर्स अवार्ड।

Ajit Sinha

हरियाणा: प्रदेश ओवरलोडिंग को हरगिज बर्दाश्त नहीं, इस कार्रवाई से बिल्डिंग मैटेरियल की बढ़ सकती हैं कीमतें – मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x