Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ओयो होटल के बाथरूम में एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिलने पर फैली सनसनी,प्रेमी अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर- 63 इलाके में स्थित ओयो होटल के बाथरूम में एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिलने पर सनसनी मच गई. महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना- 63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर महिला के प्रेमी और दूर के रिश्तेदार एक शख्स को अरेस्ट किया है जिसके साथ महिला ओयो होटल में आई थी।

सेक्टर- 63 स्थित इसी आरजे विला ओयो होटल के कमरा नंबर -104 के बाथरूम से 36 वर्षीय अनीता नाम की महिला का शव लहूलुहान अवस्था बरामद हुआ है. एडीसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि सोनू नाम का शख्स का अनीता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को रात 8 बजे दोनों इस होटल में आए थे और रात को दोनों होटल के कमरा नंबर- 104 रुके थे। देर रात महिला का लहूलुहान शव होटल के बाथरूम से बरामद किया गया जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे, वारदात की सूचना होटल के मैनेजमेंट ने पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अनीता अपने पति राजेंद्र बाबू के साथ चोटपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी,राजेंद्र एक कंपनी में वर्कर है और अनीता का दूर के रिश्तेदार सोनू के साथ प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। सोनू एक गारमेंट कंपनी में कटिंग का काम करता है। सोनू अनीता के साथ शुक्रवार रात 8 बजे होटल पहुंचा था। वहां सोनू की शादी जिस लड़की के साथ तय हुई थी। उसका फोन आया तो दोनों में इस बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया और वहां से भाग गया। अनीता के पति राजेंद्र के शिकायत के बाद पुलिस ने सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

Related posts

तीन मजदूरों की जलने से मौत पर डीएम ने की टीम गठित, बिना एनओसी के चल रहे संस्थान और इंडस्ट्रीज खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई।

Ajit Sinha

किसान आंदोलन: कश्मीर यूनाइटेड फ्रंट संगठन के अध्यक्ष व लाल किला दंगे के दो प्रमुख आरोपित महिंद्र और मनदीप सिंह अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के थाना खेड़ीपुल इलाके में एक गूंगी व नाबालिग लड़की के साथ रेप, 50 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x